हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'महाराष्ट्र पुलिस बहुत तेज है', जब समय रैना ने महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस के साथ की मस्ती, वायरल हुआ वीडियो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया. इसी कार्यक्रम से समय रैना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे साइबर पुलिस को लेकर मुख्यमंत्री के साथ मस्ती करते नजर आए.

विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को सम्मानित किया है. (Credit- Video)

कॉमेडियन समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे महाराष्ट्र पुलिस की चुटकी लेते नजर आए. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मस्ती करते नजर आए. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ कॉमेडियन समय रैना नजर आए तो कुछ अलग होना लाजिमी था. लेकिन असली मजा तब आया, जब समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर की तारीफ शुरू की. उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने यह नंबर अपने फोन में सेव कर रखा है. इसकी वजह भी उन्होंने बिल्कुल अपने अंदाज में बताई. समय रैना ने कहा कि कई बार इसी नंबर से उन्हें फोन कॉल आ जाते हैं. यह सुनते ही पूरे हॉल में ठहाके गूंजने लगते हैं.

समय रैना को CM फडणवीस ने सम्मानित किया

समय ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस की सक्रियता की तारीफ करते हुए ऐसी बात कह दी कि मुख्यमंत्री भी हंसने लगे. समय रैना की बातों में तारीफ भी थी और अपने साथ हुए पुराने घटनाक्रम का हल्का-फुल्का संदर्भ भी था. लेकिन समय रैना चुटकी से हॉल में ठहाके खूब लगे. मुंबई में साइबर अवेयरनेस इवेंट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को सम्मानित किया गया है. इस कार्यक्रम में पंकज त्रिपाठी, शरद केलकर, सोनाली बेंद्रे, आशीष विद्यार्थी, जावेद जाफरी और मंगेश देसाई जैसे एक्टर्स और सिंगर सुनिधि चौहान को भी सम्मानित किया गया. इस इवेंट में CM फडणवीस ने साइबर अवेयरनेस पर बनी शॉर्ट मूवी ‘डिजिटल अरेस्ट’ और 1930 महाराष्ट्र साइबर एंथम लॉन्च किया.

साइबर सेल की तारीफ करते हुए मजाक उड़ाया

कार्यक्रम में समय रैना ने मुख्यमंत्री फडणवीस से बात करते हुए महाराष्ट्र के साइबर सेल की तारीफ की, लेकिन साइबर सेल के साथ अपनी पिछली बातचीत का हल्का-फुल्का मजाक भी उड़ाया, जिससे पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा. समय रैना ने कहा कि सच में 1930 बढ़िया नंबर है और मैंने इसे अपने फोन में सेव किया हुआ है, क्योंकि वे अकसर मुझे फोन करते हैं. समय रैना ने साइबर सेल के एक्टिव होने की तारीफ करते हुए कहा कि इसके अधिकारी उन लोगों को दुनिया के किसी भी कोने में ट्रैक कर सकते हैं. साइबर सेल का कॉमेडियन के घर जाकर उसे ‘उठा ले जाना’ अजीब बात है. समय रैन ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में महाराष्ट्र साइबर सेल के द्वारा की गई पूछताछ का जिक्र करते हुए यह बात कही.

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट कुछ नहीं है और न ही ऐसी कोई चीज होती है. साइबर ठगी के तुरंत बाद अगर साइबर सेल को शिकायत की जाती है तो ठगी गई रकम वापस मिल सकती है. देर हो जाने पर पैसे वापस मिलना मुश्किल हो जाता है. जैसे ही पता चले कि धोखाधड़ी हुई है, 1930 पर संपर्क करें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola