Ex Foreign Minister Salman Khurshid Video Viral Truth : पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक लड़की के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जब वह विदेश मंत्री में थे, वीडियो तब का है। सलमान खुर्शीद के इस वीडियो के साथ मौजूदा विदेश मंत्री एस जयशंकर का भी वीडियो है।
लड़की के साथ डांस करते वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जब UPA की सरकार थी और सलमान खुर्शीद विदेश मंत्री थे तब वह इस तरह काम करते थे। वहीं इसी वीडियो के अगले हिस्से में मौजूदा विदेश मंत्री एस जयशंकर कई कार्यक्रमों में भाग लेते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो शेयर कर किया जा रहा दावा
वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि कांग्रेस सरकार के विदेश मंत्री Vs BJP सरकार के विदेश मंत्री ! एस जयशंकर जैसा विदेश मंत्री आज तक न कोई हुआ और ना कभी होगा”। अब सवाल ये है कि सलमान खुर्शीद को लेकर क्या जा रहा दावा कितना सही है? वायरल हो रहे इस वीडियो में कितनी सच्चाई है? आइये जानते हैं। दरअसल वीडियो में डांस करते सलमान खुर्शीद खुद हैं।
क्या है इसकी सच्चाई?
Youtube पर यह वीडियो मौजूद है। करीब आठ साल पहले कई Youtube चैनल पर इसे अपलोड किया गया था। एक रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में जर्मन दूतावास ने फिल्म “कल हो न हो” के गाने पर एक वीडियो बनाया था। इस गाने में शाहरुख का किरदार भारत में तत्कालीन जर्मन राजदूत माइकल स्टैनर, प्रीति जिंटा रोल उनकी पत्नी एलिस और सैफ अली खान का किरदार सलमान खुर्शीद ने निभाया थ।
https://youtu.be/HO5EcIYbXN8
बताया गया कि इस वीडियो को दूतावास और दिल्ली में ही शूट किया गया था। वीडियो को लेकर जर्मन दूतावास का कहना था कि “मॉडर्न डिप्लोमेसी” है। इससे दोनों देशों के बीच के रिश्तों में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें : घिनौनी हरकत! फालूदा में स्पर्म मिलाकर बेचता था शख्स, वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
अब जब इस वीडियो को साल 2015 में अपलोड किया गया तो सलमान खुर्शीद विदेश मंत्री कैसे थे? क्योंकि 2014 में ही तो मोदी सरकार बनी थी। वीडियो सलमान खुर्शीद के विदेश मंत्री रहते रिलीज नहीं हुई था। वीडियो शूट कब हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
52 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines