Salman Khan Birthday Photos: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को आज 57 साल पूरे किए है। इस खास मौके पर उन्होंने मंगलवार को एक ग्रैंड पार्टी का अरेंजमेंट किया, जिसमे बॉलीवुड के , पुलकित शर्मा, कृति खरबंदा, तब्बू, अरबाज, सोहैल, सोनाक्षी सिन्हा, कार्तिक आर्यन जैसे तमाम सितारे भी शामिल थे। इतना ही नहीं सलमान को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) भी पहुंचे और दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग भी देखने को मिली।
सलमान की इस ग्रैंड पार्टी में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता ब्रिजलनि भी शामिल थी, इस दौरान एक्टर संगीता (Salman kisses Sangeeta Bijlani) को किस करते भी नजर आए।
सलमान और संगीता के बीच देखने मिली नजदीकियां
सलमान के 57वें जन्मदिन पर दबंग खान संगीता के साथ नजर आए, इतना ही नहीं दोनों का नाम काफी आरसे से जुड़ा आ रहा है। पैपराजी की नई तस्वीरों में सलमान संगीता के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया और बाद में पार्टी स्थल के बाहर मौजूद मीडिया के लिए पोज भी दिया। सलमान ने व्यक्तिगत रूप से एक्ट्रेस को कार तक ड्राप भी किया जैसा उन्होंने अन्य हस्तियों के लिए किया था।
इस वीडियो में आप देख सकते है सलमान ब्लैक जीन्स और स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं और काफी स्मार्ट लग रहे हैं। वही ब्लू शिम्मर ड्रेस में संगीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। क्लिप में सलमान संगीता बिजलानी को सबसे पहले गले लगते हैं और फिर उनका माथा पकड़कर चूम लेते हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने एक बार फिरसे डेट करना शुरू कर दिया हैं। सलमान का ये केयरिंग और प्यार वाला स्वभाव देखकर फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहें हैं।
सलमान खान के वीडियो पर यूजर्स के कमेंट
इस वीडियो में सलमान का संगीता बिजलानी की तरफ यह स्वाभाव देखकर फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे, और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘पहला प्यार तो आखिर पहला ही होता है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सलमान अपने जिंदगी में आने वाले सभी शख्स की इज्जत करते हैं’। बतादें कि दोनों 90 के दशक में शादी करने वाले थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के अलग होने से पहले ही उनकी शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन किसी वजह से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
17 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
20 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
21 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines