जिस ऑटो वाले ने बचाई जान, उसके साथ सैफ अली खान, फोटो वायरल
Saif Ali Khan : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और ऑटो ड्राइवर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इसी ऑटो ड्राइवर ने सैफ को अस्पताल पहुंचाया था।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Saif Ali Khan : अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को घर में ही हमला हुआ था। चोरी करने के लिए एक शख्स उनके घर में दाखिल हुआ था, जिसने सैफ अली खान पर चाकूओं से हमला किया था। जिस वक्त सैफ अली खान पर हमला हुआ, उस वक्त घर में उनका कोई भी ड्राइवर मौजूद नहीं था। ऐसे में उन्हें ऑटो रिक्शा पकड़कर अस्पताल जाना पड़ा था। सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने सैफ अली खान से मिलने की इच्छा जताई थी। उसकी इच्छा सैफ अली खान ने पूरी कर दी है।
सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान ने घर पर नहीं बल्कि अस्पताल से निकलने से पहले ही उससे मुलाकात कर ली थी। कुछ फोटो में वह अस्पताल के बेड पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।
सैफ अली खान और ऑटो ड्राइवर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि सैफ अली खान ने ऑटो ड्राइवर को घर बुलाकर मुलाकत की है और उसके साथ फोटो खिंचवाई है, जो अब वायरल हो रही है। सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर का नाम भजन सिंह राणा है। वह उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
सैफ अली खान की जान बचाने वाले का नाम भजन सिंह राणा है,
आज सच में गर्व महसूस हो रहा है हमारा देश भाईचारे और गंगा जमुनी तहजीब वाला देश है
जय हिंद जय भारत, हम सब भाई-भाई हैं pic.twitter.com/fEzkR21sCl
— सुनील जोगपुरिया (@Suneel_Jogi) January 22, 2025
अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से मिले सैफ अली खान!
फोटो भी सामने आ गई है
फोटो में दिखाई दे रहा है कि अस्पताल में रहने के दौरान ही उन्होंने ऑटो ड्राइवर से मुलाक़ात की थी#SaifAliKhanAttacked #Mumbai pic.twitter.com/G8DvX8ZVpY
— Avinash Tiwari (@TaviJournalist) January 22, 2025
इससे पहले सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को एक संस्था की तरफ से इनाम के तौर पर 11 हजार रुपए का चेक दिया गया। साथ ही उसे शॉल देकर सम्मानित किया गया था। भजन सिंह राणा उत्तराखंड के रहने वाले हैं और वो सालों से मुंबई में ऑटो चला रहे हैं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: