हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

"फैसल बदमाश" ने बनाई रील, पीछे पड़ गई पुलिस; शर्मनाक वीडियो हुआ था वायरल

Saharanpur Police : सरकारी संपत्ति को तोड़कर नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर शख्स ने अपना नाम ‘फैजल बदमाश’ रखा हुआ है। अब उसकी गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Saharanpur Police : रील बनाने के लिए लोग कानून को तोड़ने से परहेज नहीं कर रहे, पॉपुलर होने का नशा इस कदर हावी हो गया है कि लोग सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाने का वीडियो बनवाते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। सहारनपुर के रहने वाले “फैसल बदमाश” को भी इसी तरह फेमस होने का नशा चढ़ा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स सरकारी सम्पत्ति को तोड़कर रील बना रहा था और अपनी धमक दिखाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उसके पीछे पड़ गई और गिरफ्तार कर लिया।

सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, उठा ले गई पुलिस 

शख्स का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वह सहारनपुर के गंगोह इलाके में ‘I LOVE GANGOH’ लिखे हुए बोर्ड को डंडे से पीटकर तोड़ने का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने बताया गया कि आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसका नाम बदमाश फैजल है। अब फैजल की पुलिस की गिरफ्तार वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि रील बनाने के लिए सरकारी सम्पत्ति को तोड़ने, दूसरों को परेशान करने और जानलेवा स्टंट करने वालों पर कड़े एक्शन होने चाहिए।

वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि फैजल बदमाश का तब तक इलाज किया जाए, जब तक ये सीधा ना हो जाए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आखिर इनके अंदर कानून का खौफ क्यों नहीं है? एक ने लिखा कि इन्हें अब जेल में डालकर तब तक मजदूरी करवाई जाए, जब तक कि इस बोर्ड के रखरखाव का खर्चा ना निकल आए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें