Sachin and Seema Haider Viral Video : पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अब अपने पति और बच्चों के साथ गौतमबुद्ध नगर के रबुपुरा में रह रही हैं। समय-समय पर सीमा हैदर की चर्चा होती रहती है। सोशल मीडिया पर तो ये कपल खूब एक्टिव है। अब इन दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों फिल्म गदर में सनी देवल और अमीषा पटेल के ‘मैं निकला गड्डी लेके..’ गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों किसी गाड़ी में नहीं बल्कि बेडरूम डांस के इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं।
सचिन-सीमा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इसके जरिए दोनों की कमाई भी होती है। अब इन दोनों ने प्रसिद्ध गाने पर डांस का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शुरुआत में सचिन बेड पर खड़ा है और सीमा नीचे खड़ी है। जैसे ही गाना शुरू हुआ सचिन दौड़ते हुए बेड से नीचे कूद गया और फिर दोनों डांस करने लगे।
वायरल हो गया वीडियो
आधे वीडियो में उन्होंने ‘मैं निकला गड्डी लेके..’ गाने पर डांस किया और फिर फिल्म बड़ी बहन के ‘चुप चुप खड़े हो जरूर कोई बात है’ गाने पर कला प्रदर्शन किया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि प्यार उम्र देख कर नहीं होता, सचिन ने एक फिर साबित कर दिया। एक अन्य ने लिखा कि सीमा हैदर भारत में काफी खुश हैं, देखने से तो यही लगता है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे उलटे-सुलटे कारनामा करने वाला व्यक्ति ही फेमस होता है और उसको बहुत लोग लाइक करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि उसके पास भारत में रहने के लिए कोई वीजा या कोई अन्य कानूनी दस्तावेज नहीं था लेकिन वह बिना किसी परेशानी के स्थायी नागरिक बन गई है। कमाल है हमारा देश!
यह भी पढ़ें : 72 घंटे छोड़िए, एलन मस्क को चाहिए 80 घंटे काम करने वाले कर्मचारी; करना चाहेंगे अप्लाई?
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये पाकिस्तान से आकर भारत में खुशी से रह रही हैं। यही हमारे देश की खूबसूरती है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सीमा और सचिन अक्सर इस तरह के वीडियो रिकॉर्ड करते रहते हैं, दोनों सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines