हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सचिन अवस्थी को बॉलीवुड की मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने किया यूथ आइकॉन अवार्ड 2022 से सम्मानित

विज्ञापन

मुंबई: मुंबई में आयोजित लीडरशिप एक्सलेन्स अवार्ड में भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और सचिन अवस्थी को लीडरशिप एक्सलेन्स अवार्ड में यूथ आइकॉन इन सोशल वर्क से सम्मानित किया।

अवस्थी को साल 2020 में ग्लोबल हयूमेनेटेरियन अवार्ड से भी लंदन में सम्मानित किया गया था। कोरोना के दौरान की गई समाजसेवी कार्य के लिए उन्हें विश्व स्तर पर सम्मानित किया गया था। साथ ही अवस्थी ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड्स से भी सम्मानित हो चुके हैं।

कोरोना महामारी के काल में आगरा में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ जी की दुःखद मौत के बाद सचिन अवस्थी ने नेशनल मीडिया क्लब द्वारा वेबिनार के माध्यम से किए गए श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी थी। इस मौके पर सचिन अवस्थी ने कुलश्रेष्ठ के आवास पहुंचकर उनके परिजनों को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद की थी।

सचिन अवस्थी ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर ना केवल भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि उन सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा की जिनको मदद की तुरंत आवश्यकता थी।

सचिन अवस्थी को यूथ आइकन अवार्ड से मुंबई में सम्मानित किया गया यह सम्मान सचिन अवस्थी के करियर को एक नई ऊंचाई देगा और आने वाले समय में सचिन अवस्थी जैसे नौजवानों को राष्ट्रवादी सोच के साथ समाजसेवी कार्यों को आगे बढ़ाने में प्रोत्साहन मिलेगा और बढ़ावा भी मिलेगा।

सचिन अवस्थी जैसे नौजवान आज के दौर में उन सभी नौजवानों के लिए एक मिसाल है जो समाज सेवा के क्षेत्र में अपना करियर स्थापित करना चाहते हैं। साल 2017 में अवस्थी ने स्वच्छता के लिए काम करने वाले लोगों को लखनऊ में सम्मानित किया था।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी साथ ही सचिन अवस्थी ने मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दिखाते हुए, एक घायल पड़े पुलिस सिपाही की भी जान बचाई थी, जो एक दुर्घटना के बाद सड़क के किनारे घायल पड़ा था, जिसे सचिन ने अपनी कार में आधी रात में अस्पताल पहुंचाया, जिस वजह से उस सिपाही की जान बचायी जा सकी थी।

यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित होने के बाद सचिन अवस्थी ने इस सम्मान समारोह के आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद दिया है और उन्होंने कहा है कि आने वाले 5 सालों में वह देश और विदेश की युवाओं को साथ लेकर देश और दुनिया के करीब 100000 लोगों की सीधे तौर पर मदद करेंगे और युवाओं को समाजसेवा में आगे लाने का भी प्रयास करेंगे।

सचिन अवस्थी का मिशन श्रीराम सेवा मिशन भी अपने कार्यों को आगे बढ़ाएगा- पवित्र गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से हरिद्वार से वाराणसी तक पांच दिवसीय स्वच्छ गंगा (River Ganga) जागरूकता यात्रा निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी सचिन अवस्थी की पत्र लिखकर प्रशंसा कर चुके हैं।

हाल ही में सचिन अवस्थी की संस्था नेशनल मीडिया क्लब द्वारा प्रकाशित उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्ट्री 2022 के विशेष अंक का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के द्वारा किया गया साथ ही इस डायरेक्ट्री की एक कॉपी सभी MLA , MLC को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान दी गई जिसे पाकर सभी बहुत प्रसन्न दिखे और डायरेक्ट्री में दी हुई जानकारी को बहुत उपयोगी बताया।

सचिन अवस्थी कहते सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने को प्रेरणा उन्हें पिता रमेश अवस्थी से मिलती है जो कि भारत की जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है अवस्थी के छोटे भाई शुभम अवस्थी सप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता है जो कि अपनी PIL के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं |

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें