Russian woman brought home a panther thinking it was a kitten: सोशल मीडिया से अजब-गजब और हैरान करने वाले वीडियो अक्सर हमारी नजरों के सामने आ जाते हैं, ये वीडियो इस तरह के होते हैं जो शायद हम अपनी आम जिंदगी में नहीं देखते हैं। यहां पर इस तरह की वीडियो का खजाना भरा हुआ है। अब सोशल मीडिया के इंटाग्राम पर एक वीडियो देखने को मिला, इस वीडियो में कथित तौर पर बताया जा रहा है कि एक महिला ने गलती से सड़क पर पड़े पैंथर के बच्चे को बिल्ली समझकर उठा लिया और उसे अपने घर ले आई। कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि ये कोई बिल्ली का बच्चा नहीं है, ये तो पैंथर है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई असमंजस में है कि महिला को इसकी पहचान क्यों नहीं हुई कि ये बिल्ली का बच्चा है या पैंथर का। हालांकि, ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
देखिए वीडियो…..
महिला को नहीं पता था ये पैंथर का बच्चा है
इंस्टाग्राम पर फैक्टमेयर नाम की आईडी से अपलोड इस वीडियों में देखा जा सकता है, महिला पैंथर के बच्चे को सड़क से उठाती है ताकि उसे पाल सके। वीडियो में बताया गया है कि महिला को इस बात का पता नहीं होता कि ये पैंथर का बच्चा है। बहरहाल, वो बिल्ली समझकर पैंथर के बच्चे को पालने के लिए अपने साथ घर ले आती है। वीडियो में बाद में दिखाया गया है कि पैंथर धीरे-धीरे बड़ा होना शुरू होता है, इसके बाद महिला को पता चलता है कि ये बिल्ली का बच्चा नहीं है बल्कि पैंथर का बच्चा है।
महिला की यूजर्स कर रहे हैं तारीफ
बहरहाल, वीडियो में महिला और पैंथर साथ में मजे करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं साथ में एक कुत्ता भी नजर आता है, ये दोनों मिलकर जगह-जगह मस्ती और खेलते हैं। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग देख चुके हैं, वहीं कई लाखों ने इसे लाइक किया। इसके साथ ही यूजर्स बेसहारे पैंथर को पालने के लिए महिला की तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines