Russian Man Created a Ruckus in Rishikesh : उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।वैसे तो अधिकतर लोग धर्म और मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं लेकिन दूर दूर से पर्यटक भी घूमने के लिए आते हैं। सोशल मीडिया पर रूस से ऋषिकेश पहुंचे एक पर्यटक का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर तमाम लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में एक महिला के साथ विदेशी पर्यटक दिखाई दे रहा है। विदेशी पर्यटक नशे में धुत है और सड़क पर हंगामा कर रहा है। कभी वह महिला को गले लगाता तो कभी वह सड़क पर ही हंगामा करने लगा। काफी देर तक सड़क किनारे ये कपल इसी तरह की हरकतें करता रहा।
ऋषिकेश में विदेशी पर्यटक का वीडिया वायरल
बताया जा रहा है कि वीडियो ऋषिकेश के सबसे व्यस्ततम मार्ग इंद्रमणि चौक नटराज के पास का है। जिस जगह ये कपल हंगामा कर रहा था, वहां से पास में ही चौकी है और कोतवाली है लेकिन किसी ने ना तो इनकी शिकायत की और ना ही पुलिस यहां दिखाई दी। वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया कि विदेशी पर्यटक खुद को रूस का रहने वाला बता रहा था जबकि लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
धर्म और ऋषियों की नगरी ऋषिकेश में विदेशी पर्यटकों द्वारा की गई इस हरकत पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। कुछ लोगों का कहना है कि अगर इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगेगी, ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी तो इस तरह की घटनाएं बढ़ती जाएंगी और ऋषिकेश को बदनाम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू बनाने को ऐसा अंग चुना, होंठो को पड़ेगा छूना, बूझो तो जानें
सोशल मीडिया पर विदेशी पर्यटक का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो बनाने वाले शख्स ने यह भी बताया कि ये कपल वहां पर आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। किसी ने ना तो इन्हें रोकने की कोशिश की और ना ही पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस की पेट्रोलिंग भी नहीं हो रही थी। ऐसे में कई सवाल उठाये जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
9 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
22 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines