Dating App Crime : डेटिंग ऐप के जरिए फ्रॉड की कई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में मुंबई में एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ, जो डेटिंग की आड़ में लोगों को चूना लगाते थे। अब मॉरीशस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने वालों के होश उड़ा सकता है। डेट पर गई लड़की के साथ पार्टनर ने जो किया, उसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा।
डेटिंग ऐप के जरिए एक महिला पर्यटक मॉरीशस के एक लड़के से मिली। इस लड़के ने महिला पर्यटक के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि टिंडर पर मिले उसके प्रेमी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि 29 साल की जालिया शमीगुलोवा की मौत हो गई। इतना ही नहीं, उसके प्रेमी ने जीभ तक काट दी थी ताकि वह मदद के लिए किसी को आवाज ना दे सके।
पोस्टमार्टम जांच में पता चला कि यूनिवर्सिटी लेक्चरर 29 साल जालिया की छाती पर कई घाव थे। इतना ही नहीं, शरीर पर कई जगह काटे जाने के निशान थे। हत्या के बाद प्रेमी ने शव को छुपाने की कोशिश की और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। हालांकि जालिया की एक दोस्त ने गायब होने की शिकायत दर्ज करवा दी।
जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि 29 साल के पुर्यवीरसिंह सुंदर नाम के शख्स ने हत्या की बात कबूल की है। वह पेशे से एक आईटी इंजीनियर है, दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप टिंडर के माध्यम से हुई थी। उसने हत्या करने के पीछे का कारण बताया कि जालिया उसे धोखा दे रही थी। इसके बाद आवेश में आकर उसने हत्या कर दी। वह लाश को काटना चाहता था लेकिन बाद में उसने कब्र में दफनाने का फैसला किया था।
यह भी पढ़ें : रील बनाने में भी पीछे नहीं हैं शिखर धवन, इन वीडियो को देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
जालिया ने कुछ दिन पहले ही एक सोशल मीडिया में लिखा था कि वह मॉरीशस में अपनी छुट्टियों के दौरान वह बहुत खुश है। इतना ही नहीं, उसके रिश्तेदारों को कथित तौर पर जालिया की तरफ से संदेश मिले थे जिसमें कहा गया था कि वह कुछ दिन सबसे दूर रहने का फैसला किया है और वह किसी से भी बातचीत नहीं करना चाहती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines