Russia Population : आखिर रूस में ऐसा क्या हुआ है कि पुतिन सरकार अब रात दस बजे से 2 बजे तक इन्टरनेट और बिजली कनेक्शन काटने पर विचार रही है। पुतिन सरकार ‘सेक्स मंत्रालय’ बनाने पर क्यों चर्चा कर रही है? आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सब इसलिए किया जा रहा है कि कपल आपस में समय बिताएं, सेक्स करें और बच्चे पैदा करें लेकिन सवाल ये है कि ऐसा क्यों करना पड़ रहा है? आइये जानते हैं।
रूस में घटती जन्म दर से सरकार चिंतित है, इसी से निपटने के लिए “सेक्स मंत्रालय” बनाने पर विचार किया जा रहा है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की वफादार और रूसी संसद की पारिवारिक सुरक्षा समिति की प्रमुख 68 वर्षीय नीना ओस्तानिना ने इस तरह के मंत्रालय की समीक्षा कर रही हैं।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अधिकारियों से जनसंख्या में आई गिरावट को ठीक करने का आह्वान किया था, जिसके बाद आधिकारी अब इस पर काम कर रहे हैं। दरअसल रूस में जन्मदर की कमी पहले से ही थी लेकिन यूक्रेन के साथ करीब तीन साल से चले रहे युद्ध के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है। खबरों की मानें तो जनसंख्या बढ़ाने पर फोकस करने के लिए कई तरह के प्रस्ताव तैयार किए गये हैं।
रात में बंद करें इंटरनेट और बिजली
सलाह दी है कि रात को दस बजे के बाद दो बजे तक क्षेत्रों में इंटरनेट और बिजली बंद कर दी जाए। जिस लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकें और सेक्स कर सकें। इससे जन्मदर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मां बनने पर प्रोत्साहन
यह सभी सलाह दी गई कि अगर कोई महिला मां बन रही है तो उसे फायदा पहुंचाया जाए। वित्तीय मदद दी जाए। पेंशन में भी बढ़ोत्तरी या फायदा दिया जाए।
पहली डेट पर ईनाम और शादी की पहली रात के लिए होटल
प्रस्ताव में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि पहली बार डेट पर जाने वाले लोगों को भी प्रोत्साहित किया जाए। उन्हें 4 हजार रुपये से अधिक की मदद दी जाए। इतना ही नहीं, अगर कोई कपल शादी करता है तो उसे 24 हजार रुपये तक के होटल बुक किए जाएं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines