London Train Viral Video: क्या कहीं भी हंस को देखकर ट्रेन के पहिए थम सकते हैं? क्या ट्रैक पर हंस के आ जाने से ड्राइवर ट्रेन खड़ी कर उसके हटने का इतंजार कर सकता है? ऐसा सच में हुआ है। रेलवे ट्रैक पर एक हंस के आ जाने से ना सिर्फ ट्रेन को रुकना पड़ा बल्कि जब तक हंस वहां मौजूद रहा, ट्रेन आगे नहीं बढ़ी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक हंस रेलवे ट्रैक पर घूम रहा है और उसके पास में ही एक ट्रेन खड़ी हुई है। वीडियो एक लंदन रेलवे स्टेशन का है, जहां ट्रेन खड़ी थी तभी रेलवे ट्रैक पर एक हंस पहुंच गया। पटरी पर हंस आ जाने के बाद ट्रेन तब तक वहां खड़ी रही, जब तक वह हट नहीं गया।
दरअसल खुले में घूम रहे, अचिह्नित हंस क्राउन की संपत्ति माने जाते हैं। केवल वही उन्हें खा सकते हैं या उनका उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा अमीर लोग ही हंसों को अपना बताकर रख सकते हैं। वन्यजीव संरक्षण के बावजूद, क्राउन प्रिंस तकनीकी रूप से इंग्लैंड के सभी हंसों के मालिक हैं। इस तरह यह हंस एक ‘शाही हंस’ था। इसीलिए इसके साथ कोई भी छेड़खानी नहीं करना चाहता था।
बताया गया कि करीब 15 मिनट तक हंस वहां रेलवे ट्रैक पर ही रहा, इसके बाद वह वहां से उड़ गया और कहीं और चला गया। किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : ये कैसा Wedding रिसेप्शन है? अचानक हवा में झूल गई लड़की
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर कोई आपसे पूछे कि ऑफिस आने में इतना लेट क्यों हुआ तो आप क्या जवाब देंगे? एक ने लिखा कि इन अंग्रेजों के लिए हम भारतीय भी पहले अछूत थे। एक ने लिखा कि ये किस तरह का गेम है कि लोग खेल ही नहीं पा रहे। इससे सिर्फ और सिर्फ लोग परेशान होते हैं, ऐसे में इस तरह का कानून तो बदल ही देना चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines