End of An EARA Trending on X : भारतीय टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 16 साल बाद भारतीय टीम को एक बड़ी जीत मिली तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। एक तरफ जहां देश विश्व चैंपियन बन गया तो वहीं टीम के दो बड़े खिलाड़ियों ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विश्व के महान खिलाड़ियों में शामिल विराट कोहली और रोहित शर्मा ने सन्यास लेने का ऐलान कर दिया।
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जब टी20 विश्व कप जिताने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर END OF AN EARA ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स दोनों के योगदान को याद कर रहे हैं।
विराट कोहली ने कहा कि यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था, यह बिल्कुल वही है जो हम हासिल करना चाहते थे।। वहीं रोहित शर्मा ने कहा कि यह मेरा आखिरी [टी20I] मैच भी था। अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैंने भारत के लिए अपना करियर इसी फॉर्मेट में खेलते हुए शुरू किया था। मैं कप जीतना चाहता था।
सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून को भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को जीत की बधाई दी। रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी औ टी20 करियर की सराहना की। प्रधानमंत्री ने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines