Ind vs End 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। कटक के बाराबती स्टेडियम में जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब एक खिलाड़ी ने अकेले दम पर मैच का पासा पलट दिया। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई और सबको चौंका दिया। उनके इस धमाकेदार शतक के बाद हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। रोहित शर्मा की इस शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। खासकर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी खुशी और गर्व जाहिर किया। फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
रोहित शर्मा के शानदार शतक पर रितिका हुईं इमोशनल
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा, जिससे भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 90 गेंदों में 119 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित ने इस मैच में जबरदस्त वापसी की और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उनके इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर सब उनको बधाई दें रहे हैं। इस बीच, उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
रिकॉर्ड्स की झड़ी, रोहित ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा के इस शानदार शतक के साथ कई रिकॉर्ड भी बने। यह उनका 32वां वनडे शतक था, जो भारतीय क्रिकेटरों में विराट कोहली (50) और सचिन तेंदुलकर (49) के बाद तीसरा सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, रोहित ने 30 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 35 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपना 36वां शतक लगाया। साथ ही रोहित ने वनडे क्रिकेट में 30 की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने का नया इतिहास रच दिया। उन्होंने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा, रोहित ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया और अब शाहिद अफरीदी (351 छक्के) के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए। रोहित के नाम अब वनडे में 338 छक्के हो गए हैं।
रोहित शर्मा ने अपनी पारी पर दी खास प्रतिक्रिया
मैच के बाद रोहित शर्मा ने अपनी इस शानदार पारी पर खुशी जताई और बताया कि उन्होंने किस तरह बल्लेबाजी की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा, “यह पारी मेरे लिए बेहद खास थी। मुझे अपनी टीम के लिए रन बनाना पसंद है और यह मैच सीरीज के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण था। मैंने अपने खेल को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा और ठान लिया कि अंत तक टिके रहना है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शरीर पर और स्टंप्स पर गेंदबाजी की, इसलिए मैंने रणनीति बनाई और गैप्स का फायदा उठाने की कोशिश की।” इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली और रोहित शर्मा ने दिखा दिया कि वे अभी भी वनडे क्रिकेट के बेताज बादशाह हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
22 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines