Robot Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक सीसीटीवी फुटेज की क्लिप है, जिसमें एक छोटा रोबोट 12 बड़े को किडनैप करता दिख रहा है । ये हम नहीं कह रहे, ये उस कंपनी का कहना है , जिसका ये रोबोट है। बीते कुछ सालों में एआई ने लगभग हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण जगह बनाई है। ऐसे में इस तरह की घटना इसके सुरक्षित होने की संभावनाओं पर सवाल उठाता है। बता दें कि यह घटना शंघाई की है। बता दें कि ये सीसीटीवी फुटेज यूट्यूब के जरिए सामने आया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
रोबोट ने किया रोबोट को किडनैप
इंटरनेट पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने लोगों को डराकर रख दिया है। ये वीडियो खासकर उन लोगों ज्यादा प्रभावित करेगा जो AI और रोबोटिक्स की वकालत करते रहते हैं। हांग्जो के एक छोटे, AI-पावर्ड रोबोट ने शंघाई रोबोटिक्स कंपनी के शोरूम से 12 बड़े रोबोटों को सफलतापूर्वक ‘किडनैप’ कर लिया। इसकी जानकारी ओडिटी सेंट्रल ने दी और बताया कि इस घटना ने एडवांस AI से जुड़ी चिंताओं को जन्म दिया है।
इस सीसीटीवी फुटेज में आप एक इरबाई नामक छोटा रोबोट देख सकेंगे , जो बड़े रोबोट्स के साथ बातचीत कर रहा है। यह उन्हें अपने वर्कप्लेस को छोड़ने और शोरूम से बाहर निकलने के लिए राजी करता है। ये रोबोट्स इरबाई का आदेश मानते दिखाई देते हैं और बाहर निकलते हैं।
बता दें कि इरबाई इन बड़े रोबोट्स से बातचीत करता है और उन्हें बाहर जाने को कहता है, जिसपर रोबोट्स जवाब देते हैं कि वे कभी काम से छुट्टी नहीं लेते हैं। इसपर इरबाई उनसे पूछता है, ‘तो तुम घर नहीं जा रहे हो?’ जिस पर वे बोलते हैं कि उनके पास घर नहीं है। इस पर छोटा रोबोट शोरूम से बाहर निकलने से पहले कहता है तो मेरे साथ घर चलो। जिस पर सारे रोबोट उसके पीछे-पीछे चले जाते हैं।
कंपनी ने कहा- रियल है वीडियो
बता दें कि शुरुआत में इस वीडियो को एक मजाकिया धोखा बताकर खारिज कर दिया गया था। हालांकि, बाद में शंघाई कंपनी और हांग्जो निर्माता दोनों ने बताया कि यह घटना रियल है और इरबाई ने बड़े रोबोट के सिस्टम में सुरक्षा समस्या का फायदा उठाया था, और उन पर कंट्रोल हासिल कर लिया।
रिपोर्ट में बताया गया कि हांग्जो रोबोट मैन्युफैक्चरर ने बताया कि वीडियो में दिखाया गया छोटा रोबोट उनका एक मॉडल (इरबाई) था और ये किडनैपिंग रियल है। शंघाई कंपनी ने बताया कि छोटा रोबोट किसी तरह उनके रोबोट के इंटरनल ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल और उससे जुड़े परमिशन को एक्सेस कर पा रहा था।
यह भी पढ़ें – PhD in Bhadarology: ऐसे बांटी प्लेट की दंग रह गए लोग.. कहा – AI को भी लेनी चाहिए ट्रेनिंग
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines