हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'जिंदगी भर रखूंगा याद', अपने जबरा फैन से मिले तेज प्रताप यादव, छाती पर बनवाया है टैटू

बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने जबरा फैन से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन
तेज प्रताप यादव ने शेयर की फैन की फोटो

बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अक्सर अपने बयानों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी भक्ति में लीन दिखाई देते हैं तो कभी आम जनता के बीच घूमते दिखाई देते हैं। अब तेज प्रताप यादव ने अपने एक जबरा फैन की फोटो शेयर की है। तेज प्रताप यादव ने अपने फैन से मुलाकात की है और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने फैन की फोटो शेयर की है , फोटो में दिखाई दे रहा है कि उनके फैन ने अपनी छाती पर तेज प्रताप यादव का टैटू बनवाया हुआ है। फैन के छाती पर अपना टैटू देखकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगा। हमेशा मदद के लिए तैयार रहूंगा।

अपने जबरा फैन की फोटो शेयर कर तेज प्रताप यादव ने लिखा कि आज मैं अपने जबरा फैन से मिला, जिसने अपने सीने पर मेरा टैटू बना रखा है। इस असीम प्यार और सम्मान के लिए अंतर्मन से धन्यवाद। जीवन में सम्मान और प्रतिष्ठा का यह प्रतिरूप है, जिसे आजीवन याद रखूंगा और इनके लिए हर समय किसी भी परिस्थिति में सहायता के लिए तैयार रहूंगा।

विज्ञापन

अपने जबरा फैन से मिलकर तेज प्रताप यादव भी बेहद गदगद दिखाई दे रहे हैं। शेयर की गई फोटो में वह खुश हैं और अपना टैटू देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स तेज प्रताप के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह फोटो पुरानी है क्योंकि इस वक्त तेज प्रताप यादव अपने सिर के बाल निकलवाए हुए हैं जबकि फोटो में उनके सिर पर पूरे बाल हैं।

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब तेज प्रताप यादव का कोई फैन सामने आया हो , इससे पहले भी एक फैन का वीडियो वायरल हुआ था जिसने आपने हाथ राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन बनवाया हुआ था और उसके बगल में तेज प्रताप यादव का नाम लिखा हुआ था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola