Viral Video : बिहार में लगभग हर कार्यक्रम में बार बालाओं का डांस करवाया जाता है। छोटे से लेकर बड़े समारोह में, राजनीतिक पार्टियों की बैठक या रैली में भी बार बालाओं का डांस आम हो चला है। हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने एक बैठक बुलाई थी, इस बैठक में जब बार बालाओं के ठुमके का वीडियो वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए। बताया गया कि बैठक तो सदस्यता अभियान के लिए बुलाई गई थी।
बताया जा रहा है कि मामला बिहार के हाजीपुर का है। पासवान चौक के पास एक निजी होटल में आरजेडी के पूर्व प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया द्वारा पार्टी के सदस्यता अभियान को एक लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए मनोरंजन के भरपूर इंतजाम किए गए थे, जिसकी खूब चर्चा है।
कार्यक्रम में बार बालाओं का डांस!
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में भीड़ एकत्रित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओं को बुलाया गया था। काफी देर तक बार बालाओं का डांस चलता रहा और कार्यक्रम में आने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य भी बनाया गया। हालांकि किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद सदस्यता अभियान में बार बालाओं के डांस को देखकर राजद की आलोचना की जा रही है। वायरल वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि किसी भी पार्टी को वोट करने से पहले पार्टी का चाल,चलन और चरित्र देखना आवश्यक हो जाता है। एक ने लिखा कि बिहार में लोग शायद यही सब देखकर वोट देते हैं।
यह भी पढ़ें : काजीरंगा में गैंडों के झुंड के सामने सफारी जीप से गिरी महिला, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
एक अन्य ने लिखा कि बिहार की जनता भोली भाली है, वो इस तरह के छोटे-छोटे कार्यक्रमों से खुश हो जाते हैं। एक ने लिखा कि वो बार बाला नहीं हैं, एक सिंगर हैं और एक डांसर हैं। अगर वह नाच रही हैं तो गलत क्या है? एक ने लिखा कि अगर यही मुंबई की कोई एक्ट्रेस करती तो उन्हें भी बारबाला कहा जाता क्या?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines