Rishikesh Viral Video : ऋषिकेश एक धार्मिक जगह है, यहां धर्मिक अनुष्ठान को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से ऋषिकेश एक टूरिस्ट प्लेस के तौर पर देश ही नहीं, दुनिया में प्रसिद्ध हुआ है। सोशल मीडिया पर ऋषिकेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ विदेशी कम कपड़ों में गंगा में नहाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा है, “पवित्र गंगा को गोवा बीच में बदलने के लिए धन्यवाद पुष्कर सिंह धामी। ऐसी चीजें अब ऋषिकेश में हो रही हैं और जल्द ही यह मिनी बैंकॉक बन जाएगा।” वीडियो में विदेशी पर्यटकों का एक समूह कम कपड़ों में गंगा में डुबकी लगाता दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विदेशी महिलाएं बिकिनी पहनी हुई हैं और लड़के शॉर्ट्स में है। सभी गंगा किनारे मौज मस्ती और स्नान करते दिखाई दे रहे हैं। कम कपड़ों को लेकर ही सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई है।
वीडियो शेयर कर लिखा गया कि ऋषिकेश अब धर्म, अध्यात्म और योग की नगरी नहीं रही। यह गोवा बन गया है। ऋषिकेश में ऐसी रेव पार्टियों/ जॉम्बी कल्चर को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है? क्या देवभूमि इसीलिए जानी जाती है? इससे पहले कि वे इस पवित्र शहर को बर्बाद करें, कुछ करने की जरूरत है। इस पोस्ट में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी को टैग किया गया है।
यह भी पढ़ें : सौंपना पड़े शरीर या बात कितनी हो गंभीर? हर राज उगलवाने में माहिर है लड़की?
वीडियो में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये लोग भारत घूमने आते हैं, यहां के लोगों का रहन-सहन और कल्चर देखने आते हैं तो उन्हीं के जैसा रहे ना? अपनी परंपरा को यहां क्यों अपना रहे हैं? एक अन्य ने लिखा कि जब विदेशी पर्यटक आएंगे तो कुछ हद तक हमें समझौता करना होगा। एक ने लिखा कि धर्म की नगरी में इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines