Richest Beggar: भिखारी शब्द सुनकर आपके मन में क्या आता है? गरीबी, भूख, लाचारी। लेकिन मुंबई के एक भिखारी की कहानी सुनकर आपका इस शब्द को लेकर परसेप्शन बदल सकता है। आज हम करोड़पति भिखारी भरत जैन के बारे में बताएंगे। जहां मुंबई जैसे शहर में किराए का एक कमरा लेना ही किसी के लिए मुश्किल होता है, वहां एख भिखारी एक भिकारी ऐसा भी है जो जिसके पास करोड़ों का घर और दुकानें हैं। एक पड़ा लिखा व्यक्ति जो नौकरी करके अपना घर चलाता है उससे कहीं ज्यादा ये भिखारी कमा लेता है।
कौन है भिखारी भरत जैन?
भरत जैन नाम के इस शख्स को भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी माना जाता है। मुंबई में रहने वाले जैन नाम की संपत्ति करीब 7.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। भरत ने जवानी में ही भीख मांगनी शुरू कर दी थी। ये मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान में भीख मांगकर अपना घर चलाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत जैन मुंबई में करोड़ो के फ्लैट में रहता है, इसके अलावा पुणे में करोड़ों रुपये के मकान के साथ ही दुकानें भी इस भिखारी के नाम पर हैं।
ये भी पढ़ें… चंदन के पेड़ से क्यों लिपटे रहते हैं जहरीले सांप? जानिए इसके पीछे चौंका देने वाले कारण
कितनी है नेटवर्थ?
भरत जैन के पास संपत्ति और उसकी रोज की कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जाता है कि उसकी नेटवर्थ 8.50 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कमाई में भरत के बिजनेस से कमाई गई रकम भी शामिल है। भरत के पास 2 बेडरूम का एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा ठाणे में दो दुकानें हैं, जिसका हर महीने का किराया 50,000 रुपये तक आता है। अनुमान है कि भरत हर दिन 2,500 रुपये तक की भीख मांगता है।
भीख मांगने का नहीं छूटी आदत
भीख मांगकर इतनी संपत्ति बनाने वाला भिखारी अभी भी भीख ही मांगता है। भरत के बच्चे कॉन्वेट स्कूल में पढ़ते हैं। दुकानों का किराया आता है लेकिन फिर भी उसने भीख मांगना जारी रखा है। भरत के परिवार का कहना है कि सब उनको भीख मांगने का काम छोड़ने को बोलते हैं लेकिन वो इस कमाई के जरिए को छोड़ना नहीं चाहते हैं।
ये भी पढ़ें… नहाती महिलाओं के1000 वीडियो कैमरे में कैद, चाइल्ड पोर्नोग्राफी में भी फंसा है आरोपी
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines