Pooja Attri
Pooja
Read More---विज्ञापन---
नई दिल्ली: मखाना है ड्राय फ्रूट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। मखाने को लोग आमतौर पर फ्राई करके या किसी स्वीट डिश में डालकर खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मखाना वेजिटेबल चाट बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मखाना वेजिटेबल चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटी और हेल्दी होती है। इसको आप हेल्दी ब्रेकफास्ट या स्नैक के तौर पर कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। साथ ही ये डाइटिंग के दौरान भी एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं मखाना वेजिटेबल चाट बनाने की रेसिपी-
मखाना वेजिटेबल चाट बनाने की सामग्री-
-मखाने 1 कप
-दही 1/2 कप
-टमाटर 1 कटा हुआ
-खीरा 1 कटा हुआ
-आलू 1 उबला
-गाजर थोड़ी सी कटी हुई
-इमली की चटनी 2 चम्मच
-हरी चटनी 2 चम्मच
-हरा धनिया 1 चम्मच कटा
-स्वादानुसार नमक
-पसंदीदा सब्जी
-घी 1/2 छोटा चम्मच
मखाना वेजिटेबल चाट बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले सारी सब्जियों को धोकर बारीक काट लें।
फिर आप आलू को भी प्रेशर कुकर में डालकर उबाल लें।
इसके बाद आप दही को भी अच्छी तरह से फेंटकर रख लें।
फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर मखानों को रोस्ट कर लें।
इसके बाद आप फेंटी हुई दही में सारी कटी सब्जियां डालकर मिला दें।
फिर आप इसके ऊपर से चटनी डालकर मिला दें।
इसके बाद आप मखानों को बीच में से आधा काट लें और चाट में डालकर मिला दें।
अब आपकी चटपटी मखाना वेजिटेबल चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।