हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

2000 रुपये के लिए बना किराए का दूल्हा, फेरों के दौरान ऐसे पकड़ा गया शख्स

Uttar Pradesh Baghpat Mass Marriage : उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 2000 रुपये के लिए एक व्यक्ति दूल्हा बन गया और सात फेरे के लिए मंडप पर पहुंच गया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
File Photo

Baghpat Mass Marriage : आपने सुना होगा कि शादी में किराए पर बैंडबाजे, डिजाइनर लहंगे और कपड़े मिल जाते हैं, लेकिन अब तो किराए पर दूल्हे भी मिलने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिससे शादी के मंडप में हड़कंप मच गया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

बागपत के इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ, जिसमें शादी के लिए 300 फॉर्म आए थे, जिनमें से 265 जोड़े शादी के लिए सलेक्ट हुए। शादी से पहले प्रोबेशन विभाग ने सभी जोड़ों के दस्तावेजों की जांच की थी कि वे पात्र हैं या नहीं। बैंडबाजों और शहनाई के साथ पंडितों ने शादी की रस्म शुरू की, लेकिन फेरों के दौरान एक किराए का दूल्हा पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें : संभल में फैली हिंसा के Video आए सामने, जामा मस्जिद सर्वे विवाद की खोल दी पोल

ऐसे पकड़ गया शख्स

सामूहिक विवाह में पूछताछ के दौरान अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने फेरे रुकवाते हुए एक दूल्हे को उठाया और उसका आधार कार्ड चेक किया, जोकि फर्जी निकला। इसके बाद अफसरों ने बिना किसी कार्रवाई के फर्जी दूल्हे को मंडप से भगा दिया। आरोपी ने बताया कि उसे पैसे देकर किराए पर दूल्हा बनाकर लाया गया था।

यह भी पढ़ें : संभल के बाद एटा में ‘वक्फ बोर्ड की संपत्ति’ को लेकर बवाल, जानें क्या है पूरा मामला?

दूल्हे के स्थान पर पहुंचा था आरोपी

इसे लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी तुलिका शर्मा का कहना है कि जिस आदमी ने सामूहिक विवाह के लिए आवेदन किया, वह खुद तो शादी के लिए नहीं पहुंचा और उसके स्थान पर दूसरा व्यक्ति आ गया। बताया जा रहा है कि शख्स 2000 रुपये के लिए किराए का दूल्हा बनकर मंडप में आ गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें