Ratan Tata Biography: रतन टाटा की गिनती भारत के परोपकारी कारोबारियों में होती थी। जिनकी नेतृत्व क्षमता को लेकर अलग ही पहचान थी। 10 अक्टूबर को उनका 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। विमानन में उनकी खासी रुचि थी। टाटा ने 1960 के दशक में पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। वे F16 विमान को उड़ाने में सह पायलट के तौर पर भूमिका निभा चुके थे। उनसे जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिनकी चर्चा आज भी खूब हो रही है। थॉमस मैथ्यू ने रतन टाटा की जीवन लिखी है, जिसमें उनसे जुड़ीं कई अनसुनी कहानियों का जिक्र है। उम्र बढ़ने और अपनी जिम्मेदारियां बढ़ने के बाद भी उनकी विमानन के प्रति रुचि कम नहीं हुई।
साथियों को डराते थे टाटा
मैथ्य की जीवनी में इस बात का जिक्र भी है कि रतन टाटा उड़ान के दौरान ही विमान का इंजन बंद कर देते थे। वे ऐसा अपने साथियों को डराने के लिए करते थे। इस पहलू से अब तक शायद ही कोई वाकिफ हो। रतन टाटा ऐसे बिजनेस लीडर थे, जिनकी वजह से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिली थी। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने कई ऊंचाइयों को हासिल किया। वे दूरदर्शी व्यक्ति माने जाते थे, जो कड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते थे। असंभव को संभव कर दिखा पाना टाटा के लिए कोई मुश्किल काम नहीं था। वे अपना हर फैसला सोच-समझकर लेते थे, उसे साहस के साथ पूरा करते थे। उनकी कार्यशैली गजब की थी।
यह भी पढ़ें:एक लेडी कॉन्स्टेबल की वजह से राजस्थान-हरियाणा में कैसे छिड़ गई चालान काटने की जंग? जानें मामला
वे अपने तरीके से काम करते थे। पुरानी परंपराओं की कभी भी उन्होंने परवाह नहीं की। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दिखी थी। आज भी लोग उनकी महानता को याद करते हैं। टाटा ने बिजनेसमैन होने के बाद भी ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनकी कई बातों के बारे में लोग जानते हैं, लेकिन कई पहलू ऐसे भी हैं, जो अब तक दुनिया के सामने नहीं आए हैं। थॉमस ने जो जीवनी लिखी है, उनमें ऐसी कई बातों का जिक्र है। थॉमस ने अपनी किताब में उनकी विमानन में रुचि को लेकर बात की है।
1960 के दशक में लिया था लाइसेंस
1960 के दशक में टाटा ने यूएस के न्यूयॉर्क स्थित कार्नेल विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। इस दौरान नियमित तौर पर छोटे विमान उड़ाए। टाटा को न केवल विमान उड़ाने, बल्कि तकनीकी जानकारियां भी थीं। 2009 में उनके सिंगल इंजन वाले ट्राई पेसर विमान का इंजन फेल हो गया था। जिसके कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। टाटा अपनी क्षमता के बल पर सफलापूर्वक उतरने में सफल रहे थे। यही नहीं, वे एयरो इंडिया शो में F-16 फाइटर जेट 2007 और 2011 में उड़ा चुके थे।
यह भी पढ़ें:लुंगी में दरोगा, महिला से कर डाली बदसलूकी; वीडियो वायरल होते ही विभाग ने लिया ये एक्शन
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines