Funny Viral Video : चूहे घर में जमकर उत्पात मचाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। चूहों से परेशान होकर लोग उन्हें भगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं लेकिन कुछ लोग चूहों की शरारत को भी एन्जॉय करते हैं। एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पकड़े गए चूहे को देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक छोटा चूहा कढ़ाई में गिर गया है। वह बाहर निकलने की तमाम कोशिशें कर रहा है लेकिन सफल नहीं हो पा रहा है। चूहे के पैर छोटे हैं और दौड़ कर बाहर निकलना चाहता है पर पैर फिसल जा रहे हैं। देखने में ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी ट्रेडमिल पर दौड़ रहा हो।
घर की कढ़ाई में फंसा चूहा
घर में मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो बना रहा शख्स कह रहा है कि और बेटा , बहुत दिन से परेशान कर रहे हो तुम, अब फंस गए? आज तो तुम बिना कुछ किए फंस गए। पीछे से एक महिला बोल रही है कि कैसा लग रहा है? ऐसा लग रहा है कि जैसे ये डर गया है।
परिवार ने की मदद
वीडियो बना रहा शख्स कह रहा है कि क्यों भाई तुम यही सोचते थे कि अब तुम्हें देख नहीं रहे हैं। भाई हम तुम्हें बहुत दिन से देख रहे हैं। बताओ बिना पकड़े ही पकड़ा गए हो। इसके बाद परिवार ने कढ़ाई से चूहे को बाहर निकलने में मदद की। बाहर निकलते ही चूहा गायब हो गया।
यह भी पढ़ें : मां-बाप गोरे… ‘बच्चा काला’ क्यों? इसकी वजह है ये एक मेडिकल कंडीशन
वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक घंटे अगर वह इसी तरह दौड़ता रहा तो ओलंपिक के लिए तैयार हो जायेगा। एक अन्य ने लिखा कि अरे यार! अब उसको सर्कस में भर्ती करोगे क्या? एक ने लिखा कि सादे लोग कभी किसी को न कष्ट देते हैं और न ही किसी को कष्ट में देख पाते हैं। इस दंपति ने भी यही किया, बस थोड़े मजे लिए चूहे के।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines