Rashtrapati Bhavan Viral Video : नरेंद्र मोदी ने 9 जून को राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का एक रहस्यमयी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जानवर को घूमते हुए देखा जा सकता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जहां देश-विदेश के VVIP एकत्रित थे, वहां खुले में कौन सा जानवर घूम रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाई दे रहे जानवर की सच्चाई जानने के लिए लोग खूब उत्सुक दिखाई दिए।
वीडियो में कैद हुआ जानवर
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भाजपा सांसद दुर्गा दास उइके को राष्ट्रपति शपथ दिला रही थीं, तभी एक जानवर स्टेज के पीछे चहलकदमी करता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो राष्ट्रपति भवन के अधिकारिक youtube चैनल पर वीडियो को चेक किया गया तो पता चला कि दावा सही है। राष्ट्रपति भवन के अधिकारिक चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में भी कोई जानवर घूमता दिखाई दे रहा है।
दो बार दिखा जानवर
इतना ही नहीं, जब अजय टम्टा शपथ ले रहे थे , उस वक्त भी वो जानवर पीछे घूमता दिखाई दिया। इस बार ये जानवर वहां बैठे लोगों की तरफ घूमकर देखता भी दिखाई दिया। अब इस जानवर को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
देखिए वीडियो
वीडियो देखने के बाद कुछ का कहना है कि ये तेंदुआ है तो किसी का कहना है कि एक बिल्ली है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि इस कार्यक्रम में क्या इस तरह के जानवर खुले में घूम रहे थे?
राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक वीडियो में भी जानवर को घूमते देखा जा सकता है।
वीडियो ब्लर होने और लाइट कम होने की वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये कौन जा जानवर है लेकिन कार्यक्रम के दौरान कम से कम दो बार इस जानवर के दिखने से यह साबित हो रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फेक नहीं है।
यह भी पढ़ें : ‘श्री राम की लाज रख लेते’, BJP की हार के बाद अयोध्या लिखकर लगा दी आग, पीछे पड़ी पुलिस
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुल 30 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। साथ ही 5 लोगों को स्वतंत्र प्रभार और 36 को राज्य मंत्री बनाया गया है। कुल 72 लोगों ने 9 जून को शपथ ली है। 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के पहले दिन ऑफिस पहुंचे।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines