शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति भवन में क्या घूम रहा था तेंदुआ? वायरल हो रहा है वीडियो

Rashtrapati Bhavan Viral Video : 9 जून को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान एक रहस्यमयी जानवर राष्ट्रपति भवन में घूमता दिखाई दिया।

President Of India

Rashtrapati Bhavan Viral Video : नरेंद्र  मोदी ने 9 जून को राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का एक रहस्यमयी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जानवर को घूमते  हुए देखा जा सकता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जहां देश-विदेश के VVIP एकत्रित थे, वहां खुले में कौन सा जानवर घूम रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाई दे रहे जानवर की सच्चाई जानने के लिए लोग खूब उत्सुक दिखाई दिए।

विज्ञापन

वीडियो में कैद हुआ जानवर

 

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भाजपा सांसद दुर्गा दास उइके को राष्ट्रपति शपथ दिला रही थीं, तभी एक जानवर स्टेज के पीछे चहलकदमी करता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो राष्ट्रपति भवन के अधिकारिक youtube चैनल पर वीडियो को चेक किया गया तो पता चला कि दावा सही है। राष्ट्रपति भवन के अधिकारिक चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में भी कोई जानवर घूमता दिखाई दे रहा है।

दो बार दिखा जानवर

इतना ही नहीं, जब अजय टम्टा शपथ ले रहे थे , उस वक्त भी वो जानवर पीछे घूमता दिखाई दिया। इस बार ये जानवर वहां बैठे लोगों की तरफ घूमकर देखता भी दिखाई दिया। अब इस जानवर को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन

देखिए वीडियो 

विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद कुछ का कहना है कि ये तेंदुआ है तो किसी का कहना है कि एक बिल्ली है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि इस कार्यक्रम में क्या इस तरह के जानवर खुले में घूम रहे थे?

विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक वीडियो में भी जानवर को घूमते देखा जा सकता है। 

वीडियो ब्लर होने और लाइट कम होने की वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये कौन जा जानवर है लेकिन कार्यक्रम के दौरान कम से कम दो बार इस जानवर के दिखने से यह साबित हो रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फेक नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुल 30 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। साथ ही 5 लोगों को स्वतंत्र प्रभार और 36 को राज्य मंत्री बनाया गया है। कुल 72 लोगों ने 9 जून को शपथ ली है। 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के पहले दिन ऑफिस पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ