---विज्ञापन---

सावन के महीने में दिखा दुर्लभ सफेद रंग का सांप, जानें क्या है इसका राज

White Snake: आमतौर पर सांप काले, धूसर या कई अन्य रंगों के हो सकते हैं। परन्तु हिमाचल प्रदेश में एक बहुत ही दुर्लभ सफेद सांप देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह सांप लगभग पांच फीट लंबा था और उसे चंबा जिले में झाड़ियों के बीच रेंगते हुए देखा गया था। इस सफेद सांप […]

---विज्ञापन---

White Snake: आमतौर पर सांप काले, धूसर या कई अन्य रंगों के हो सकते हैं। परन्तु हिमाचल प्रदेश में एक बहुत ही दुर्लभ सफेद सांप देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह सांप लगभग पांच फीट लंबा था और उसे चंबा जिले में झाड़ियों के बीच रेंगते हुए देखा गया था।

इस सफेद सांप को जमीन पर धीरे-धीरे रेंगते हुए, एक चट्टान के चारों ओर लिपटते हुए और अंत में पेड़ की शाखाओं के चारों ओर घूमते हुए देखा गया। इसे देखने के बाद स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यह एक एल्बिनो सांप हो सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले पुणे में भी एक एल्बिनो सांप देखा गया था। आप भी इस वीडियो को यहां देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बलवान निकली किस्मत: 10वें फ्लोर से गिरी लिफ्ट, ऐसे बची मां-बेटे की जान, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

क्या होते हैं अल्बिनो सांप (White Snake)

वास्तव में एल्बिनिज्म एक आनुवंशिक विकार है जिसमें शरीर की स्किन कोशिकाओं में असामान्यता आ जाती है। ऐसे में शरीर का रंग बदलने लगता है और अक्सर स्किन का रंग सफेद हो जाता है। एल्बिनो सांप भी ऐसे ही सांप होते हैं जिनका रंग आनुवंशिक विकार की वजह से सफेद हो जाता है। इस बीमारी की वजह से सांप की आंखों का रंग भी बदल कर लाल हो जाता है और उन्हें आंखों की रोशनी कम हो सकती है।

(contentbeta.com)

First published on: Aug 01, 2023 12:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola