---विज्ञापन---

50 साल पहले छपे इस सिक्के में हुई थी एक गलती, अब 4 करोड़ में हुआ नीलाम

GreatCollections Auctions : रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिक्का साल 1975 में यह सिक्का जारी किया गया था। जानें इस सिक्के की क्या खासियत है! क्यों इस सिक्के को चार करोड़ में नीलाम किया गया?

---विज्ञापन---

GreatCollections Auctions :हर देश की मुद्रा, नोट या सिक्के पर खास पहचान के साथ ही कई जरूरी जानकारियां लिखी होती हैं। एक अमेरिकी सिक्का इस वक्त चर्चाओं में है। इस सिक्के की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इसकी नीलामी की गई और नीलामी की रकम ने रिकॉर्ड बना दिया है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस सिक्के की कीमत 4 करोड़ रुपये लगाई गई है।

ग्रेटकलेक्शन अनुसार, अमेरिकी सिक्का, ‘1975 नो एस प्रूफ डाइम’ को 506,250 डॉलर (4,26,74,091 रुपये) नीलाम किया गया, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। दरअसल यह एक दुर्लभ सिक्का था, इसे “एस” टकसाल चिह्न के बिना गलती से जारी किया गया था। जिसके बाद यह आधुनिक अमेरिकी सिक्कों की सबसे अधिक मांग वाली दुर्लभ वस्तुओं में से एक बन गया।

---विज्ञापन---

50 साल तक अपने पास रखा और फिर…

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिक्का साल 1975 में यह सिक्का जारी किया गया था। 1978 में ओहियो के रहने वाले एक शख्स और उसकी मां ने इस सिक्के को शिकागो के प्रसिद्ध डीलर एफ.जे. वोल्मर एंड कंपनी से 18,200 डॉलर में खरीदा था और लगभग 50 वर्षों तक अपने पास रखा। इसके बाद उन्होंने इस सिक्के को ग्रेटकलेक्शन्स को सौंप दिया।

---विज्ञापन---

इस सिक्के की कीमत 4 करोड़ रुपये

ग्रेटकलेक्शन के अध्यक्ष इयान रसेल ने कहा, “हमें दुनिया भर से इस आधुनिक दुर्लभ वस्तु में रुचि मिली। जर्मनी, जापान और यूके के साथ यूएस के लोग भी शामिल थे। करीब 200 लोगों ने बोलियां लगाई थीं। इस सिक्के को 506,250 डॉलर (4,26,74,091 रुपये) में नीलाम किया गया है।

यह भी पढ़ें : Donald Trump के नाम पर कीड़े का नामकरण क्यों? जानें इसके पीछे की वजह

---विज्ञापन---

यू.एस. मिंट ने 1975 में एस मिंट मार्क के साथ 2.84 मिलियन सिक्के बनाए, जिसका मतलब है कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को मिंट में ढाला गया था। केवल दो सेट ऐसे पाए गए, जिनमें एस मिंट मार्क नहीं था। एक ही व्यक्ति ने दोनों सेट कैलिफोर्निया में खोजे और उन्हें 1978 और 1979 में वोल्मर को बेच दिया था।

First published on: Nov 08, 2024 11:19 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola