Rapido Faces Backlash For Overcharging in Chennai: ट्रैफिक और संकरे रास्तों में रैपिडो राइड काफी फेमस है। लाखों लोग रोजाना कम कीमत में अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए रैपिडो का इस्तेमाल करते हैं। कम समय में ही ये काफी चर्चित हो चुकी है, लेकिन चेन्नई से एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक से रैपिडो राइडर ने 1000 रुपये वसूल लिए। जिसके बाद कंपनी को एक्शन लेना पड़ा और ग्राहक के पैसे लौटाने पड़े। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…
21 किमी की दूरी के लिए वसूले 1000 रुपये
दरअसल, चेन्नई में एजे स्किल डेवलपमेंट एकेडमी के फाउंडर और सीईओ अशोक राज राजेंद्रन ने लिंक्डइन पर अपना अनुभव साझा करते हुए रैपिडो राइडर पर ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप लगाया। राजेंद्रन ने कहा कि उन्होंने मद्रास सेंट्रल रेलवे स्टेशन से थोरईपक्कम तक की राइड बुक की थी। दोनों जगहों के बीच की दूरी लगभग 21 किमी है। खास बात यह है कि ऐप ने करीब 350 रुपये का किराया दिखाया, लेकिन ड्राइवर 1,000 रुपये की मांग करने लगा। उन्हें तुंरत अपनी डेस्टिनेशन के लिए निकलना था, ऐसे में 800 रुपये पर बात तय हुई। हालांकि राजेंद्रन को ये बात अजीब लगी कि उनसे दोगुने से भी ज्यादा किराया वसूल लिया गया।
ये भी पढ़ें: मौत की तारीख बताने वाली App, शख्स ने बनाई ‘डेथ क्लॉक’, सबसे सटीक भविष्यवाणी का दावा
पैसे हुए वापस
अपनी पोस्ट में राजेंद्रन ने कहा कि जब उन्होंने रैपिडो की कस्टमर सर्विस को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने राइडर की हरकतों के बारे में पूछे बिना ही चैट बंद कर दी। हालांकि राजेंद्रन की पोस्ट और शिकायत का असर ये हुआ कि रैपिडो ने उनसे कॉन्टेक्ट किया और समस्या का समाधान करने की बात कही। कंपनी ने कहा कि संबंधित ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और किराए में जो अंतर आया है, उसका पैसा वापस कर दिया गया है। राजेंद्रन के पोस्ट के बाद कई लोगों ने ओला और उबर के ड्राइवर्स के साथ भी इसी तरह पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: छोटी बच्ची को सूर्य नमस्कार करती देख आनंद महिंद्रा को आई ‘शर्म’, वीडियो शेयर कर कही ये बात
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines