रातों-रात स्टार बनीं रानू मंडल का नया वीडियो, दुल्हन के लिबास में गाना गाने पर हुईं ट्रोल

Ranu Mandal Video Viral : रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दुल्हन की तरह मेकअप में दिखाई दे रही हैं और गाना गा रही है। यह वीडियो देखकर लोग तारीफ करने की जगह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जानिए क्या है वजह

Ranu Mandal Viral Video

रानू मंडल का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Ranu Mandal Video Viral  : रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर फेमस हुई रानू मंडल अब पहचान की मोहताज नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें बॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला और कई रियलिटी शो में भी पहुंची। हालांकि पिछले काफी समय से वह सोशल मीडिया से गायब रहीं, अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

रानू मंडल का एक का और वीडियो वायरल

रानू मंडल का जब वीडियो वायरल हुआ था तो लोग उनकी आवाज और सादगी पर फिदा हो गए थे लेकिन धीरे-धीरे लोगों का मन हट गया। अब रानू मंडल का जो वायरल हो रहा है उसमें वह दुल्हन की तरह सजी और संवरी दिखाई दे रही है। हालांकि इस वीडियो पर रानू मंडल को तारीफ नहीं मिल रही बल्कि लोग भड़क रहे हैं।

विज्ञापन

रानू मंडल कौन सा गाना गा रही है, ये समझ तो नहीं आ रहा है लेकिन जिस तरह वह सजी संवरी हैं, उस पर लोगों का ध्यान जरूर गया। लाल साड़ी, सिर पर मुकुट, बालों में गजरा, हाथों में कंगन समेत मेकअप में रानू मंडल का यह लुक खूब वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rabi Pal (@rabi.pal.7773631)

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक ने लिखा कि मुबारक हो रानू मंडल जी, मुंबई आपके पास चलकर खुद आ रहा है। एक अन्य ने लिखा कि यह लोगों को फिर से आकर्षित करना चाहती हैं लेकिन अब कोई इन्हें पसंद नहीं कर रहा है क्योंकि ये अपनी जमीन भूल चुकी हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये आंधी की तरह आई और तूफान की तरह चली गईं। अब इनका कुछ नहीं होने वाला है।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि ये रानू मंडल है, ये तो रानू मंडल की बहन लग रही हैं। एक ने लिखा कि ये सोच रही है कि फिर से हिमेश रेशमिया आएंगे और फिर से किसी फिल्म में गाने का मौका दे देंगे। एक अन्य ने लिखा कि इन्हें तो भोजपुरी फिल्मों में अपनी किसमत आजमानी चाहिए।

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो को rabi.pal.7773631 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, इस वीडियो को 77 हजार लोग लाइक कर चुके हैं जबकि 4 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ