Crime News : उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक अजीब घटना सामने आई है। पुलिस ने एक लड़की की हत्या का खुलासा कर दिया है। 20 साल की एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। हत्या कर यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि लड़की ने आत्महत्या की है लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। इसके बाद लड़की का जीजा और एक रिश्तेदार गिरफ्तार हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
करीब 24 दिन पहले अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगरव्बा गांव के रहने वाले अली अहमद की बेटी 20 साल की बेटी अमरीन मजार पर जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। बाद में उसकी लाश को गांव के कब्रिस्तान के पेड़ से लटकती हुई मिली थी। दिखने में ऐसा लग रहा था कि लड़की ने आत्महत्या की है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची की हत्या हुई है और हत्या के बाद लाश को लटकाया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि मृतका के अंदर किन्नरों वाले गुण थे। जीजा मतलूब पर आरोप है कि वह अपनी साली पर बुरी नजर रखता था। उसने अपनी पत्नी के साथ अंतरंग वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपनी साली को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद साली ने इस वीडियो को गांव के ही कुछ लोगों को भेज दिया।
यह भी पढ़ें : प्राइवेट पार्ट में छुपा लाया 90 लाख का सोना, सुरभि खातून के बाद पकड़ा गया महेंद्र खान
वीडियो गांव में वायरल हो गया। इससे साली, जीजा और पत्नी की बेइज्जती हुई। इससे सब आक्रोशित थे। पत्नी भी अपने मतलूब को जमकर खरी-खोटी सुनाती थी। इससे मतलूब भड़क गया और इसका बदला लेने की योजना बना रहा था। किसी बहाने से जीजा ने साली को मिलने के लिए बुलाया।
यह भी पढ़ें : क्या सच में ये Delhi Police है? चुनौती देते रहे हुड़दंगी..कुर्सी से टस से मस नहीं हुई पुलिस
जीजा अपने एक रिश्तेदार के साथ कब्रिस्तान के पास पहुंचा और हाथ पैर बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया, जिससे लोगों को लगे कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि उसकी एक भी चाल कामयाब नहीं हुई। दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया और जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines