Ramdas Athawale Video Viral : डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। जल्द ही वे इस पद को संभालेंगे। दुनिया भर से उन्हें शुभकामनाएं और बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी बीच भारत के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डोनाल्ड ट्रम्प को जीत की बधाई दे रहे हैं। बधाई देते वक्त उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया कि वीडियो वायरल हो रहा है।
अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले रामदास आठवले ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प एक एतिहासिक नेता हैं और वो चुनकर आए हैं। उन्हें सभी का वोट मिला है। उनके जीतने का हमें आनंद है लेकिन कमला हैरिस हार गईं, इसका भी मुझे दुख है। वो जीतती तो भारतीय होने के नाते और भी खुशी होती।
रामदास आठवले ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प के पार्टी का नाम रिपब्लिकन है और मेरी भी पार्टी का नाम रिपब्लिकन है। मुझे खुशी है कि वो जीत गए हैं। ट्रम्प के जीतने से भारत और अमेरिका के रिश्ते अच्छे होंगे। रामदास आठवले ने अपनी पार्टी का कनेक्शन डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी से निकाला है, इसी वजह से उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अरे वाह! मुझे तो अभी पता चला कि डोनाल्ड ट्रम्प इनकी पार्टी से जुड़े हुए हैं। एक ने लिखा कि वैसे अब ये भी अमेरिका चुनाव में अपनी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं, ये तो बड़ी उपलब्धि है भाई। एक ने लिखा कि शुक्र है कि इन्होंने ये नहीं कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प मेरी ही पार्टी के हैं। एक अन्य ने लिखा कि मंत्री जी की बातें हमेशा से अनोखी रही हैं।
यह भी पढ़ें : Donald Trump के नाम पर कीड़े का नामकरण क्यों? जानें इसके पीछे की वजह
कई वीडियो हो चुके हैं वायरल
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले संसद में कविता पढ़ने को लेकर चर्चाओं में आ चुके हैं। उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। कोरोना के दौरान उन्होंने ‘गो कोरोना गो’ का नारा दिया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। आज भी उनका यह वीडियो लोगों द्वारा शेयर किया जाता है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
21 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines