अयोध्या में विराजमान होने वाले है 'जनकपुर के दामाद', सीता के 'मायके' में हो रही भव्य उत्सव की तैयारी

Janakpur Nepal : नेपाल के जनकपुर में मां सीता का जन्म हुआ था, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर यहां भी भव्य उत्सव की तैयारी चल रही है।

Janakpur is the birthplace of Mother Sita in Nepal.

नेपाल में है मां सीता का जन्मस्थान जनकपुर

विज्ञापन

Ram temple inauguration: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। अयोध्या में भव्य उत्साह की तैयारी हो रही है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इधर अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार हो रहा है तो वहीं राम के ससुराल में भी जबरदस्त जश्न की तैयारी चल रही है।

माता सीता का जन्म जनकपुर में हुआ था, जनकपुर आज के नेपाल में है। जब से भगवान राम के मंदिर बनने की शुरुआत हुई है, तब से ही नेपाल के जनकपुर में भी लोगों में खुशी है। अब जब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है तो जनकपुर में उत्सव का माहौल है। यहां कई तरह के उत्सव, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

जनकपुर के राजा जनक की पुत्री सीता का दूसरा नाम जानकी है। जनकपुर काठमांडू से 220 किलोमीटर और अयोध्या से लगभग 500 किलोमीटर पूर्व में है। नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि ने कहा कि माता जानकी का विवाह भगवान श्री राम से हुआ था। हम बहुत उत्साहित और गौरवान्वित हैं कि प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

वहीं जनकपुर के धनुषा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक राम आशीष यादव ने बताया कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामायण पर आधारित कई स्टेज शो होंगे और 22 जनवरी को जानकी मंदिर में 1,25,000 दीपक जलाने की योजना है। भगवान राम और सीता की शानदार आरती होगी।

विज्ञापन

इतना ही नहीं, जानकी मंदिर के मुख्य पुजारी तपेश्वर दास ने बताया कि जानकी मंदिर की तरफ सोना, चांदी समेत 3000 हजार से अधिक उपहार अयोध्या भेजे गए हैं। सड़क मार्ग से ये उपहार अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। भारत के कई क्षेत्रों में लोग सड़क किनारे खड़े होकर इन उपहारों का स्वागत कर रहे हैं और फूल बरसा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ