Ayodhya Ram lalla Arun Yogiraj: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की मूर्ति को अरुण योगीराज ने बनाया है। अरुण योगीराज एक प्रसिद्द मूर्तिकार हैं। होली से पहले उन्होंने राम भक्तों को एक और ख़ास तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर खुद अरुण योगीराज ने इसकी जानकारी दी है। अरुण योगीराज ने बताया कि उन्होंने राम लला की तरह की एक और मूर्ति बनाई है।
अरुण योगीराज ने बनाई एक और मूर्ति
अरुण योगीराज ने कई तस्वीरों को शेयर कर लिखा है कि राम लला की मुख्य मूर्ति के चयन के बाद, मैंने अयोध्या में अपने खाली समय में एक और छोटी राम लला मूर्ति (पत्थर) बनाई है। अरुण योगीराज ने रामलला की छोटी मूर्ति की तस्वीरों को भी शेयर किया है।
तस्वीरों में दिखाई दे रही मूर्ति एकदम रामलला की तरह ही है, बस वह छोटी है। ये मूर्ति पत्थर की है। अरुण योगीराज ने नई मूर्ति की तस्वीर होली से पहले शेयर की है, जिसके बाद से ही यह वायरल हो रही है। इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
देखिए फोटो
लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि अरुण जी आपके हाथों में वाकई जादू है, आप मूर्ति में जान भर देते हैं। आप पर जरूर प्रभु की कृपा है। एक अन्य ने लिखा कि दोनों ही खूबसूरत हैं, लेकिन जो अयोध्या में है वो ज्यादा खूबसूरत है. वह एकदम असली लगते हैं और दैवीय कृपा मिलती है। एक ने लिखा कि आपके ऊपर प्रभु की कृपा है। आप इस कार्य के लिए उन्हीं के द्वारा चुने गए हैं। आपके ऊपर खूब आशीर्वाद है।
यह भी पढ़ें : बीच सड़क पत्रकार दे रहा था Holi की बधाई, तेज बाइक आई और..वायरल हुआ वीडियो
एक अन्य ने लिखा कि आपने जो मूर्ति बनाई और अयोध्या में लगी। उनके जैसा आप अब कभी नहीं बना पाएंगे। वह कोई साधारण मूर्ति नहीं लगती है। एक अन्य ने लिखा कि कई लोग खाली वक्त में इधर उधर घूमने निकलते हैं, वहीं अरुण योगीराज ने एक नई मूर्ति बना दी भाई! कमाल है।
बता दें कि अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई छोटी मूर्ति को देखकर कई लोगों ने इसे अपने घर लाने की इच्छा जताई है। हालांकि नई मूर्ति को कहां स्थापित किया जाएगा, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
8 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines