Ram Mandir Flag March in America Video: सालों के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर बना, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा में अब बस 4 दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में देश भर में लोगों के बीच प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्सव का माहौल है। हिन्दू से लेकर मुस्लिम तक और बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई ‘राम’ नाम में लीन है। अगर आप सोच रहे हैं कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में यह जश्न सिर्फ भारत तक सीमित है तो आप गलत सोच रहे हैं। सात समंदर पार अमेरिका में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही लेवल का क्रेज देखने मिला है।
रामलीला की झांकी की झलक
दरअसल, अमेरिका के सिनसिनाटी (Cincinnati) में 300 से अधिक भक्तों द्वारा राम मंदिर कार ध्वज यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 900 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी शामिल हैं। राम मंदिर कार ध्वज यात्रा की एक वीडियो में सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में ‘राम’ नाम के साथ 300 से अधिक कारें बर्फीली सड़क पर लाइन में लगी हुई दिख रही हैं। इसके अलावा सभी भक्त सड़क पर नाचते गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो के आखिर में सभी भक्त एक मंदिर में बैठकर भजन कीर्तन करते दिख रहे हैं, वीडियो में मंदिर के अंदर रामलीला की झांकी की झलक भी देखने को मिली।
यह भ पीढ़ें: रंगोली से चित्रकारी तक! दुल्हन की तरह सजी राम नगरी, वीडियो देख भक्त बोले- जय श्री राम
-22 डिग्री के तापमान में निकली ध्वज यात्रा
वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि इन सभी भक्तों ने -22 डिग्री के तापमान में राम मंदिर कार ध्वज यात्रा निकाली है। इस यात्रा को सिनसिनाटी प्रशासन की तरफ से परमिशन लेने के बाद निकाला गया था। इसके अलावा इस यात्रा को सिटी पुलिस का भी पूरा समर्थन था। इस वीडियो को nitish_soni नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
9 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines