हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'राम नहीं चुनाव आ रहे हैं...', अयोध्या को लेकर किए ट्वीट पर ट्रोल हुए तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav Tweet About Ram Mandir : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा हैं कि राम नहीं, चुनाव आ रहे हैं। इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर क्या बोले तेज प्रताप यादव ?

Tej Pratap Yadav Tweet About Ram Mandir: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। देश भर में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि यह मुद्दा राजनीति के केंद्र में भी रहा है। अब बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिस पर तमाम लोगों की टिप्पणियां आ रही हैं।

बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राम नहीं आ रहे हैं ! चुनाव आ रहे हैं ! श्री राम तो हमारे मन में, हृदय में और कण-कण में विराजमान हैं पूर्व से ही।

उन्होंने आगे लिखा कि सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम, विष्णु जी के अवतार हैं और भगवान विष्णु के अन्तिम अवतार “कल्कि अवतार” को कलियुग का अंत होने के बाद धर्म की पुनर्स्थापना के लिए आना बाकी है। सियावर रामचंद्र की जय

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि आप तो कृष्ण भक्त थे ना, फिर रामचन्द्र की जय क्यों बोल रहे हैं? आपको शायद मालूम ही नहीं, भगवान राम और कृष्ण एक ही हैं। चुनाव आते जाते रहेंगे, पर हमारी आस्था श्रीराम पर कभी भी कम नहीं होगी। एक ने लिखा कि तेजू भैया टेस्ट करते रहते हैं कि कहीं लोग समझदार तो नहीं हो गए।

यह भी पढ़ें  : ट्रेडमिल पर दौड़ रही थी लड़की, हुआ ऐसा हादसा कि आपको भी आ जाएगी हंसी

विज्ञापन

एक ने लिखा कि बिहार सरकार के पोस्टर और बैनर से राजद के नेता गायब हो रहे हैं, इस पर ध्यान देने की जगह पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। एक ने लिखा कि चुनाव तो हर 5 साल पर आता रहा लेकिन राम मंदिर 500 सालों से क्यों नहीं बना! एक ने लिखा कि बिहार पर फोकस करिए, राम मंदिर को लेकर हमें पता हैं कि क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola