हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video : टीवी तोड़कर शख्स ने बनाई ऐसी आकृति, लोग बोले - जय श्री राम

Ram Mandir Inauguration : 22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।

विज्ञापन
टीवी टोड़कर राममंदिर की कलाकृति बनाता लड़का

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है, इसको लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। पूरे देश में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान राम की पेंटिंग, पोस्टर खूब बनाए जा रहे हैं। कुछ कलाकार भगवान राम की पेंटिंग और कलाकृति बनाकर अपनी कला भी दुनिया को दिखा रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स ने टीवी तोड़कर भगवान राम की कलाकृति बनाई है।

वीडियो में शख्स एक हथौड़ी और टीवी लेकर बैठा दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह टीवी को तोड़ देता है और उसके बॉर्डर का इस्तेमाल कर कलाकृति बनाई। टीवी तोड़ने के बाद शख्स ने उसके अंदर के पार्ट्स का इस्तेमाल किया। उन्हें टीवी पर सजाया और जो परछाई बनी, उसमें राममंदिर, भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की छवि दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को 4 दिन पहले शेयर किया गया था। वीडियो को 4 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है जबकि वीडियो को 40 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। इस वीडियो 77 हजार से अधिक लोगों ने कॉमेंट्स किया है।

विज्ञापन

यूजर्स के कॉमेंट्स

एक ने लिखा कि ये तो अलग ही लेवल का टैलेंट है, सलाम है भाई को। यह तो अविश्वसनीय प्रतिभा है , कमाल की क्रिएटिविटी है। एक ने लिखा कि इतना सुंदर आर्ट तो मैंने आज तक जिंदगी में नहीं देखा। एक ने लिखा कि ये तो सुंदर से भी अति सुंदर है। एक ने लिखा कि क्या यह संभव है? मुझे तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के दिन जलाएंगे दीया, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो को @artist_shintu_mourya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे अविश्वसनीय बता रहे हैं तो हजारों की संख्या में लोगों ने कॉमेंट में जय श्री राम लिखा है। वीडियो लोगों को खूब पंसद आ रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola