Viral Video: सापों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सामने आते हैं। कुछ दिन पहले एक गांव का किस्सा काफी वायरल हुआ था जहां पर बच्चे सापों के साथ खेलते नजर आए थे। हाल ही में सांपों की वजह से एक गांव फिर से चर्चा में है। राजसमंद जिले के मोही गांव में इन दिनों बच्चियों के सांप पकड़ने की ट्रेनिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स लड़कियों को सांप पकड़ना सिखा रहा है। ये ट्रेनिंग बिना किसी सुरक्षा उपरकणों के दी जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है, उन्होंने इस मामले की जांच के लिए वन विभाग का रुख किया है।
खतरनाक है ऐसे ट्रेनिंग देना
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसका नाम उदय दास है, वह कुछ बच्चियों को सांप पकड़ने की ट्रेनिंग दे रहा है। उसके दोनों हाथों में सांप हैं, इस दौरान वह बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के बच्चों को ये ट्रेनिंग दे रहा है। उदय दास बच्चियों की जान को खतरे में डाल रहा है। इसी को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस ट्रेनिंग पर विशेषज्ञों का मानना है कि सांपों को पकड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरणों की जरूरत होती है। इस तरह से ट्रेनिंग देना बेहद खतरनाक हो सकता है।
ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस और वन विभाग से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। गांव वालों का कहना है कि उनके लिए बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है। इस तरह की गतिविधियां बच्चों के साथ वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें: क्या होता है ‘रिटर्निंग सोल्जर इफेक्ट’? युद्ध के बाद भगवान करते हैं ये चमत्कार!
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
4 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines