Video Viral: 'नई-नई नौकरी है, तकलीफ हो जाएगी', भरी सभा में BJP विधायक ने महिला SDM को धमकाया

Rajasthan MLA Viral Video: राजस्थान के भीलवाड़ा के शाहपुरा के विधायक राम लाल बैरवा और SDM के बीच हुई नोंकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है।

BJP MLA and SDM Viral video

राजस्थान के बीजेपी विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा विधायक SDM को भरी सभा में खरी खोटी सुनाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग इसे बीजेपी सरकार आने के बाद का परिवर्तन बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे सत्ता का नशा बता रहे हैं। विधायक SDM से कह रहे हैं कि अगर आदेश का पालन नहीं हुआ तो नौकरी पर बात आ सकती है।

वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा के शाहपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां विधायक एक सभा में पहुंचे थे। वहां प्रशासनिक अधिकारी भी थे। अतिक्रमण को लेकर बातचीत हो रही थी इस दौरान विधायक राम लाल बैरवा भड़क गए और SDM की शिकायत कलेक्टर से करने की बात कहने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने SDM को इतना तक कह दिया कि नई-नई नौकरी है, तकलीफ हो जाएगी।

महिला अधिकारी ने दिया जवाब

महिला SDM से विधायक भड़कते हुए अंदाज में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वहां मौजूद जनता भी SDM से अतिक्रमण को लेकर सवाल पूछती दिखाई दे रही है। SDM ने सभी बातों का एक ही जवाब दिया कि जो नियम है, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां

एक ने लिखा कि विधायाक जी को अंदाजा ही नहीं है कि अगर उन्हें ढंग का अधिकारी मिल गया तो तकलीफ उन्हें हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि इस तरीके से एक महिला अधिकारी को धमकाना बहुत ही गलत बात है, बीजेपी को संज्ञान में लेना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि विधायक को छोड़िये, ये अधिकारी कौन से दूध के धुले हैं? नेताओं से ज्यादा बिगड़ैल तो ये होते हैं। आम जनता इनसे ही अधिक परेशान रहती है। एक अन्य ने लिखा कि इसे ही सत्ता का नशा कहा जाता है।

बताया जा रहा है कि विधायक राम लाल बैरवा ने SDM ने नेहा छीपा को अवैध कोयला भट्टियों को बंद करवाने का निर्देश दिया। इस पर SDM ने कहा कि इसके लिए नोटिस जारी किया गया है। इतना सुनते ही विधायक भड़क गए और बोले जब अतिक्रमण कर रहे थे, तब कोई नोटिस दिया था क्या? इसके खिलाफ एक्शन लीजिये वरना नई नई नौकरी है तकलीफ हो जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ