हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'अपराध करना पाप है..पुल‍िस हमारा बाप है' हिस्ट्रीशीटर की Police ने निकाली परेड, वीडियो वायरल

Raipur HistorySheeter Video Viral : रायपुर के एक हिस्ट्रीशीटर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है। पुलिस ने इस अपराधी की परेड भी निकाल दी।

विज्ञापन

Raipur HistorySheeter Video Viral : सड़को पर घूम कर लोगों को धमकाने वाला, लूटपाट करने वाला शख्स जब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो भीगी बिल्ली बन गया। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ कर परेड निकाल दी। वह सड़क पर चिल्लाने लगा ‘अपराध करना पाप है..पुल‍िस हमारा बाप है’। हिस्ट्रीशीटर का नाम कैश उर्फ गौस खान है। अब हिस्ट्रीशीटर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कैश उर्फ गौस खान, रात में लोगों को धमकाकर लूटपाट करता था लेकिन जब पुलिस ने उसे पकड़ा और उसकी परेड निकाली तो उसकी हेकड़ी निकल गई। वो पुलिस को बाप बताने लगा।

क्या है पूरा मामला?

22 नवंबर की रात को जोमैटो में डिलीवरी का काम करने वाला भागीरथी साहू अपने घर जा रहा था। इस दौरान उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया तो गाड़ी को धकेलते हुए ले जा रहा था। रात करीब 2.30 पर एक एक्टिवा से तीन लोग उसके पास पहुंचे और धमकाते हुए पैसा, मोबाइल, पहचान पत्र सब छीन लिए और चाकू से गले पर वार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि तीनों ने 1500/- रुपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड व एटीएम कार्ड था तथा मोबाईल लूट लिए।

इसके बाद भागीरथी साहू ने तीनों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया। गुढ़ियारी थाना में धारा 309(4) बी.एन.एस. दर्ज हुआ। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने इस मामले में कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो पता चला कि इसमें गौस खान भी शामिल है।

विज्ञापन

देखें वीडियो


पुलिस ने गौस खान को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उसके दो सहयोगियों के बारे में जानकारी मिल गई। पूछताछ में पता चला कि सड़क पर डिलीवरी एजेंट के साथ लूटपाट करना वाला आरोपी कैश उर्फ गौस खान थाना आजाद चौक का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर थाना आजाद चौक में मारपीट, तोड़फोड़, चोरी, लूट, आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों के लगभग 02 दर्जन अपराध दर्ज हैं. वह जेल में भी रह चुका है।

यह भी पढ़ें : इन ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग होता है सबसे तेज, क्या आप भी इनमें से हैं?

विज्ञापन

अब जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह कह रहा है कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है। पुलिस ने इस शख्स की सड़कों, गलियों में परेड निकाली। कई लोगों ने इसका वीडियो बनाया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरलहो रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola