Railway Vendor Viral Video on Ram Mandir : राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को चुकी है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस राम मंदिर निर्माण का विरोध करते रहे हैं। इसी बीच ट्रेन में सामान बेचने वाले मशहूर अवशेष दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वालों को करारा जवाब दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में अवधेश दुबे से एक यात्री ने पूछा कि 22 जानवरी को क्या प्लान है? इसके जवाब में वह यात्रियों से कह रहे हैं कि मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो लोग कह रहे हैं कि मंदिर बनाने से क्या लोगों को रोटी मिलेगी? उनके लिए संदेश है, रोटी ही नहीं कटोरा लेकर बैठ जाना, सब्जी भी मिलेगी।
अवधेश दुबे ने आगे कहा कि जब राम मंदिर की बात है तो हॉस्पिटल चाहिए, अरे प्रभु राम का नाम लो तो कभी बीमार ही नहीं पड़ोगे। राम राज्य में तो हॉस्पिटल ही नहीं था। भगवान का नाम लेकर लोग जी रहे थे। हैदराबाद के एक शख्स कहते हैं कि हम 15 करोड़ हैं, बांटों मत यार, मोदी जी खुद कहते हैं कि हम 140 करोड़ हैं।
वीडियो में आगे वह कह रहे हैं कि राहुल गांधी जी अच्छे आदमी है, 4000 किमी चले और तीन राज्य गंवा दिए। हमारे मोदी जी 100 कदम समुद्र के किनारे चले और एक देश की अर्थव्यवस्था ही बिगाड़ दी। सोच बदलो देश बदलेगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 150 रुपये का सामान लेकर लोग हमसे गारंटी मांगते हैं और 20 लाख खर्चा करके बहू लाते हैं तब नहीं पूछते कि कितना चलेगी।
यह भी पढ़ें : Viral Video: शादी से पहले लड़के ने मोहल्ले में कर दी ऐसी अनाउंसमेंट, हंसने लगे पड़ोसी
बता दें कि अवधेश दुबे उस वक्त चर्चाओं में आए थे, जब एक वायरल वीडियो के बाद RPF ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ट्रेन में अवैध रूप से सामान बेचने के आरोप में उन पर कार्रवाई की गई थी। अवधेश दुबे अपने मजाकिया अंदाज से ट्रेन में सामान बेचते दिखाई देते हैं। जानकारी के मुताबिक वह सूरत से वड़ोदरा के बीच चलने वाली ट्रेनों में सामान बेचते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines