---विज्ञापन---

‘रेलमंत्री इसको ढूंढो और जल्दी नौकरी दो’, शख्स की आवाज सुनते ही बोल उठे लोग; जानें क्या है खास

Boy Railway Station Announcement Video Viral : रेलवे स्टेशन जैसी अनाउंसमेंट करने वाले लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़के की आवाज सुनकर लोग दंग रह गए और अब वे रेल मंत्री से इसे नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Boy Railway Station Announcement Video Viral : देश में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया की वजह से अब लोगों का टैलेंट सबके सामने आ रहा है और प्रसिद्धि मिलने के बाद ऐसे लोगों को और बढ़ावा मिल रहा है। इस वक्त एक लड़के का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का हुबहू रेलवे स्टेशन पर होने वाली अनाउंसमेंट की तरह ही आवाजें निकाल रहा है। वीडियो देखने के बाद अब लोगों का कहना है कि रेल मंत्री को तुरंत इसे नौकरी देनी चाहिए।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का संभवतः रेलवे स्टेशन पर खड़ा है और ऐसे बोल रहा है जैसे स्टेशन पर अनाउंसमेंट होता है। खास बात यह है कि लड़का, लड़की की आवाज में अनाउंसमेंट कर रहा है और बिल्कुल वैसे ही, जैसे स्टेशन पर घोषणा की जाती है।

---विज्ञापन---

आंख बंद करके इस लड़के की आवाज सुनने के बाद यकीन करना मुश्किल है कि यह आवाज किसी साधारण लड़के की है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जिसे लगभग तीन लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसे मजाक में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह उस शख्स की एक कला है। एक अन्य ने लिखा कि AI आते ही यह सोचने लगा होगा कि अब भारत से बोरा-बिस्तर उठाकर चलने का वक्त आ गया है। एक अन्य ने लिखा कि “रेल मंत्री जी, इस शख्स को पहचानो और इसे इसकी सही जगह पर लगाओ।”

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन से लटक कर लड़की ने बनाई रील, मां ने वहीं की पिटाई; वायरल हो रहा वीडियो

---विज्ञापन---

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि “लगभग तीन लोगों की नौकरी अकेले कर रहा है, इसीलिए तो देश में बेरोजगारी बढ़ रही है।” एक ने लिखा कि “अरे, स्टेशन पर तो एकदम ऐसे ही आवाज आती है। क्या सच में यह लड़का ही अनाउंसमेंट करता है?”

First published on: Feb 23, 2025 02:38 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola