Rahul Gandhi Questioned About Marry : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाल ही कश्मीर गए थे। कश्मीर में अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई छात्राओं के साथ बातचीत की। जिसका वीडियो कांग्रेस सांसद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में राहुल गांधी छात्राओं से तमाम मुद्दों पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच उनसे छात्राओं ने पूछा की शादी कब करेंगे? इस पर राहुल गांधी ने जवाब भी दिया है। आइए जानते हैं कि कब-कब राहुल गांधी से शादी से जुड़े सवाल पूछे गए और उन्होंने क्या जवाब दिया!
कश्मीरी छात्राओं से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मेरी समस्या यह है कि वह किसी की नहीं सुनते। मुझे ऐसे व्यक्ति से समस्या है जो शुरू से ही मानता है कि वह सही है। राहुल गांधीअ ने कहा कि “अगर व्यक्ति कुछ ऐसा देखता है जो उसे दिखा रहा है कि वह गलत है, तो वह इसे स्वीकार नहीं करेगा। तो फिर इस तरह का व्यक्ति हमेशा कोई न कोई समस्या पैदा करेगा।”
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारतीय इतिहास में पहली बार किसी राज्य से राज्य का दर्जा छीना गया है। चुनावों पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्ज मिलना चाहिए। इसी बीच उन्होंने फोन पर प्रियंका गांधी से छात्राओं की बात भी करवाई। फिर छात्रों ने सवाल पूछा कि आप शादी कब करेंगे?
इस पर हंसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं 20-30 सालों से उस दबाव को झेल रहा हूं। मैं अभी शादी योजना नहीं बना रहा हूं, लेकिन अगर ऐसा होता है तो..। राहुल गांधी के इतना कहते ही छात्रों ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो आप हमें जरूर बुलाना। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं जरूर बुलाऊंगा। इसके बाद सभी हंस पड़े।
यह भी पढ़ें : जरूरी खबर! अगर शरीर पर है टैटू तो इन सरकारी नौकरियों से धो बैठेंगे हाथ
हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब राहुल गांधी से इस तरह के सवाल पूछे गए हो। एक बार तो भरी सभा में प्रियंका गांधी ने कहा था कि भीड़ सवाल पूछ रही है कि आप शादी कब करेंगे? राहुल गांधी ने जवाब में कहा था कि अब जल्दी करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं, लालू प्रसाद यादव ने एक बैठक में राहुल गांधी से कहा था कि आप शादी कीजिये, हम सभी बाराती बनेंगे। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि अब जब आपने कह दिया है तो ऐसा ही होगा।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से बिहार के एक बच्चे ने भी सवाल पूछा कि आप शादी कब करेंगे? इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि अभी तो मैं काम कर रहा हूं, और जब काम खत्म हो जाएगा तब। दिल्ली के करोल बाग में स्थित एक मैकेनिक के पास राहुल गांधी गए थे। तब मैकेनिक ने राहुल गांधी से पूछा था कि आप शादी कब करेंगे? राहुल ने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा था कि जब आप कर लोगे तो मैं भी कर लूंगा।”
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
11 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
15 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
16 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines