Watch Video: कॉलेज क्रश से लेकर शादी तक... राहुल गांधी ने दिए सबके मजेदार जवाब

Rahul Gandhi, Watch Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक कॉलेज में छात्राओं से बात करते हुए राहुल गांधी ने अपने कॉलेज क्रश (College Crush) से लेकर शादी और फिर अपनी स्किन केयर के बारे में सारे जवाब दिए।

Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Video, Rahul Gandhi Viral Video, Viral Video, Rahul Gandhi Trending Video, राहुल गांधी का वीडियो, राहुल गांधी की शादी
विज्ञापन

Rahul Gandhi, Watch Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। एक कॉलेज में छात्राओं से बात करते हुए राहुल गांधी ने अपने कॉलेज क्रश (College Crush) से लेकर शादी और फिर अपनी स्किन केयर के बारे में सारे जवाब दिए। हालांकि ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर राहुल गांधी ने खुद जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 24 सितंबर का है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान में जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्राओं से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनसे बातें करने के बाद उनकी आकांक्षाओं को जाना। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि देश की बेटियां काफी तेजस्वी हैं। इन्हें अपनी शिक्षा की कद्र है और भविष्य की फिक्र है।

Advertisment

यहां देखें पूरा वीडियो

राहुल गांधी का फेवरेट डेस्टिनेशन

बातचीत के दौरान छात्राओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि आपके कॉलेज क्रश का क्या नाम है? इस दौरान एक अन्य छात्रा ने पूछा कि आप इतने स्मार्ट हैं, लेकिन आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपने काम में और कांग्रेस पार्टी में एकदम उलझ गया हूं। फिर किसी ने पूछा कि आपका फेवरेट डेस्टिनेशन और फूड क्या है? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरा फेवरेट डेस्टिनेशन वो होता है, जहां मैं पहले कभी नहीं गया। इसलिए मुझे नई जगहों पर जाना पसंद है।

खतम… टाटा… बाय-बाय…

रही बात खाने की तो करेला, मटर और पालक नहीं चलता, बाकी मैं सब खा लेता हूं। स्किन केयर के बारे में राहुल गांधी ने बताया कि मैं अपने चेहरे पर कभी भी साबुन नहीं लगाता हूं। सिर्फ सादा पानी से चेहरा धोता हूं। इस पर एक छात्रा बोली कि इसका मतलब ये नेचुरल है। इसके बाद ‘खतम… टाटा… बाय-बाय…’ वाले मीम पर भी बात हुई।

विज्ञापन

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ