Trending General Knowledge: भारत के किस राज्य को कहते हैं बादलों का घर? दीजिए भारत से जुड़े इन सवालों के जवाब

Trending General Knowledge: भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के बारे में कितना जानते हैं आप? इस राज्य से जुड़े कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब दीजिए।

Meghalaya Intersting Facts

Trending General Knowledge: भारत के कई राज्य हमेशा विवादों में रहते हैं तो कुछ राज्य इतने शांत हैं कि उनके बारे में लोगों को बेहद कम जानकारी होती है। मेघालय एक ऐसा राज्य है जो कभी कभी ही चर्चाओं में आता है। यहां की संस्कृति, परंपरा आदि के बारे में लोगों को कम ही जानकारी होती है। आज हम आपके सामने मेघालय से जुड़े कुछ प्रश्न रखेंगे, आपको जवाब देना है।

विज्ञापन

मेघालय का मुख्य भोजन क्या है?
मेघालय का मुख्य भोजन चावल और मसालेदार मांस या मछली है। यहां चावल, मक्का, संतरा, नींबू, केला, आलू, हल्दी, तेजपत्ता और सरसों की भी खेती की जाती है।

विज्ञापन

मेघालय में कौन सी भाषा बोली जाती है?
मेघालय में मुख्य तौर पर खासी, पनार, गारो और अंग्रेजी भाषाएं बोली जाती हैं, हालांकि बंगाली और नेपाली जैसी भाषाओं का भी लोग इस्तेमाल करते हैं।

भारत के किस राज्य में हरे पेड़ की जड़ से पुल बनाया जाता है?
यह राज्य मेघालय ही है, मेघालय में स्थानीय जनजातियों द्वारा हरे पेड़ों की जड़ों से बने पुल हैं। नदी को पार करने के लिए बने यह पुल चेरापूंजी, नोन ग्रेट, लात्संयू में मौजूद हैं।

विज्ञापन

भारत के किस राज्य के नाम मतलब बादलों का घर है?
मेघालय के नाम अर्थ बादलों का घर है, 2016 के आंकड़ों के अनुसार, मेघालय की जनसंख्या 32 लाख 11 हजार 474 है।

विज्ञापन

मेघालय राज्य की स्थापना कब हुई थी?
बहुत कम लोग जानते होंगे कि मेघालय पहले असम का ही हिस्सा हुआ करता था। मेघालय की स्थापना 21 जनवरी 1972 को हुई। असम के खासी, गारो एवं जैन्तिया पर्वतीय जिलों को मिलाकर मेघालय राज्य बनाया गया था।

मेघालय में कौन सी परम्परा चलती है, मातृवंश या पितृवंश ?
भारत के अधिकतर राज्यों में पितृवंश परंपरा चलती है, लेकिन मेघालय में मातृवंश परंपरा चलती है। इसका मतलब यह है कि मां के बाद सम्पत्ति का अधिकारी सबसे छोटी बेटी को मिलता है। वंशावली भी पिता की जगह मां के नाम से चलती है।

विज्ञापन

पृथ्वी का सबसे कम और सबसे अधिक बारिश वाला स्थान कहां है?
ये दोनों जगहें मेघालय में हैं। मेघालय के मौसिनराम में सबसे अधिक बारिश दर्ज की जाती है। भारत में सबसे अधिक वर्षा यही होती है, कहा जाता है कि संभवत: मौसिनराम दुनिया का सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ