नई दिल्ली: गोभी एक हरी सब्जी है जोकि कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, और पोटैशियम जैसे सेहतमंद गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से आपका खून साफ होता है। गोभी और गोभी से बनी डिशेज ज्यादातर लोग खूब पसंद करते हैं। गोभी की मदद से घरों में आमतौर पर आलू गोभी, गोभी मसाला, गोभी पकौड़े या गोभी पराठे खूब बनाकर खाए जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने गोभी दहीवाला का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए गोभी दहीवाला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस डिस को आप माइक्रोवेव में झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये स्वाद में बेहतरीन होती है। इसको आप लंच या डिनर में ट्राई कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं गोभी दहीवाला बनाने की रेसिपी-
गोभी दहीवाला बनाने की सामग्री-
-फूलगोभी 500 ग्राम
-घी 1 बड़ा चम्मच
-जीरा 2 चम्मच
-हींग एक चुटकी
-दही 1/4 कप
-अदरक 1 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ
-धनिया 1 बड़ा चम्मच
-नमक 2 चम्मच
-हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
-गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
-हरी मिर्च 1 टेबल-स्पून बारीक कटी हुई
सजाने के लिए-
-जीरा 2 टी-स्पून (पाउडर), भुना हुआ
-धनिया पत्ती 2 चम्मच
गोभी दहीवाला बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में घी, जीरा और हींग को एक साथ डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को मिलाकर करीब 2 मिनट तक ढककर पकाएं।
इसके बाद आप इसमें अदरक और दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
फिर आप इसको ढककर करीब 2 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद आप इसमें धनिया, नमक, हल्दी, गरम मसाला और हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
फिर आप इसमें कटी हुई फूलगोभी डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
इसके बाद आप इसको लगभग 12 मिनट तक ढककर पकाएं।
अब आपकी गोभी दहीवाला बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको जीरा पाउडर और धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines