नई दिल्ली: आलू सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी है क्योंकि आलू की मदद से आप कई तरह की वैराइटीज बनाकर खाई जा सकती हैं जैसे- आलू टिक्की, आलू की चिप्स, आलू चाट, आलू पराठा, आलू-मटर की सब्जी या आलू का हलवा आदि। लेकिन क्या आपको पता है कि आप आलू के छिलकों की मदद से भी कई तरह की डिशेज बनाकर खा सकते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आलू के छिलकों के क्रिस्प्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटे और क्रिस्पी होते हैं। इनको आप इवनिंग स्नैक के तौर पर बनाकर हल्की भूख को तुरंत शांत कर सकते हैं। ये गर्मागर्म चाय के स्वाद को दोगुना बना देते हैं, तो चलिए जानते हैं आलू के छिलकों के क्रिस्प्स बनाने की रेसिपी-
आलू के छिलकों के क्रिस्प्स बनाने की साम्रगी-
-आलू के छिलके 2 कप
-तेल 1 चम्मच
-काली मिर्च
-स्वादानुसार नमक
-लाल मिर्च पाउडर चुटकी भर
-ओरेगेनो
आलू के छिलकों के क्रिस्प्स बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू के छिलकों को अच्छे से धोकर सुखा लें।
फिर आप इनको एक बेकिंग ट्रे में डालें और अच्छे से फैला लें।
इसके बाद आप इसके ऊपर से तेल लगा दें।
फिर आप इसमें काली मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर और ओरेगेनो छिड़क दें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
फिर आप इनको ओवन में कम से कम 5-10 मिनट तक बेक कर लें।
अगर आप चाहें तो इनको तेल में शैलो फ्राई या डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
अब आपके चटपटे आलू के छिलकों के क्रिस्प्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines