हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

उत्तर प्रदेश से बिहार पहुंच गया अजगर! ट्रेन पर फुफकारते पाइथन को देख चीखा ड्राइवर

Python in Truck Engine In UP: अजगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विशालकाय अजगर एक ट्रक के इंजन में छिपकर 98 किलोमीटर की यात्रा कर गया। उसे देखते ही मजदूर की चीख निकल पड़ी…

विज्ञापन

Python in Truck Engine In UP: आदमी तो गाड़ी में छिपकर सफर करते हैं ये तो कई बार सुना था, लेकिन अब एक अजगर की यात्रा की सुन सभी हैरान हो गए हैं। ये मामला बड़ा ही अजीब सा है, जिसमें एक भयानक से दिखने वाले अजगर ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बिहार तक की 98 किलोमीटर तक की यात्रा की है। जब ड्राइवर ने अजगर को देखा तो वो डर के मारे चीख पड़ा। ये पाइथन ट्रक के इंजन में बैठ सफर कर रहा था। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया है जिसे देख लोग भी थोड़ा डर से गए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

ट्रक के इंजन में जा छिपा विशालकाय अजगर

हाल ही में एक अजीब सी घटना सामने आई है जिसमें विशालकाय पाइथन ने ट्रक के इंजन में अपना डेरा डाला हुआ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 98 किलोमीटर की यात्रा करने वाले इस अजगर ने सड़क निर्माण परियोजना में पत्थर ले जाने वाले ट्रक के इंजन में अपना घर बना लिया। कहा जा रहा है कि जहां से पत्थर भरे गए थे वहीं से ही वो अजगर इंजन में जा बैठा होगा।

यह भी पढ़ें: ‘वोदका’ का शौकीन है ये रोबोट, चलाने के लिए डीजल-पेट्रोल या बैटरी की जरूरत नहीं

अजगर का कैसे पता चला

अब सवाल ये आता है कि ट्रक के इंजन में अजगर के होने का पता कैसे चला। दरअसल पत्थरों से भरे ट्रक को अनलोड करने के लिए जब उसे नरकटियागंज पर खाली करने के लिए रोका गया तो बोनट खोला गया। उसी दौरान मजदूर डर के मारे चीखने लगा, क्योंकि उसने ट्रक के अंदर भयानक अजगर को देख लिया था। अजगर की फुफकारने की आवाज सुनकर मजदूर के हाथ पांव ढीले पड़ गए। आसपास के लोगों ने उसकी हालत देखी तो वो भी मौके पर पहुंचे और दंग रह गए। अच्छी खबर ये है कि किसी भी तरह के जान-माल की कोई हानि नहीं हुई।

वन विभाग के पास पहुंचा मामला

जैसे ही अजगर के ट्रक में होने की खबर का वन विभाग को पता चला तो वो मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बचाव अभियान चला उस अजगर को ट्रक के इंजन से बाहर निकाला। रिपोर्ट के अनुसार, अजगर की लंबाई करीब 10 फीट और काफी भारी था। अधिकारियों ने बताया कि वो अजगर कुशीनगर के जंगलों से में ही कहीं होगा जो ट्रक में घुस गया।

यह भी पढ़ें: भारत का भूतिया गांव, जहां नहीं रहता एक भी इंसान, 172 सालों से पड़ा है वीरान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें