---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

PV Sindhu Net Worth: рд╕реНрдЯрд╛рд░ рдУрд▓рдВрдкрд┐рдпрди рдкреАрд╡реА рд╕рд┐рдВрдзреБ рдХрд┐рддрдиреА рд╕рдВрдкрддреНрддрд┐ рдХреА рдорд╛рд▓рдХрд┐рди?

PV Sindhu Net Worth: рдмреИрдбрдорд┐рдВрдЯрди рдкреНрд▓реЗрдпрд░ рдкреАрд╡реА рд╕рд┐рдВрдзреБ рдЕрдм рдЬрд▓реНрдж рд╣реА рдЕрдкрдиреА рд▓рд╛рдЗрдл рдХреА рджреВрд╕рд░реА рдкрд╛рд░реА рдЦреЗрд▓рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реА рд╣реИрдВред 22 рджрд┐рд╕рдВрдмрд░ рдХреЛ рдЙрдирдХреА рд╢рд╛рджреА рд╣реИ, рддреЛ рдЪрд▓рд┐рдП рдЬрд╛рди рд▓реЗрддреЗ рд╣реИрдВ рджреБрд▓реНрд╣рди рдмрдирдиреЗ рд╡рд╛рд▓реА рдкреАрд╡реА рд╕рд┐рдВрдзреБ рдХрд┐рддрдиреА рд╕рдВрдкрддреНрддрд┐ рдХреА рдорд╛рд▓рдХрд┐рди рд╣реИрдВ...

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

PV Sindhu Net Worth:  महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जल्द ही दुल्हन बनने (PV Sindhu Marriage date) वाली हैं। वो अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं। प्लेयर की मैरिज की खबर सुन फैंस के साथ परिवार में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने 1 दिसंबर को लखनऊ में हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल में चीन की वू लुओ यू को हराकर एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। अब पीवी सिंधु की कमाई की बात करें तो वो करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं आइए जान लेते हैं की दुल्हन बनने वाली पीवी सिंधु कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

कितनी करोड़ की मालकिन हैं पीवी सिंधु

पीवी सिंधु वो सेलिब्रिटी हैं जो अपने खेल के साथ अपनी खूबसूरती और सादगी से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो पीवी की कमाई साल 2018 में करीब मिलियन डॉलर थी जो 2019 में घटकर 5.5 मिलियन डॉलर रह गई थी। इसके बाद फिर से उछाल आया और 2021 में 7.2 मिलियन डॉलर हो गई। लेकिन 2022-2023 में कुछ गिरावट के साथ  7.1 मिलियन डॉलर दर्ज की गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:रातों-रात अचानक कैसे करोड़पति बना ये शख्स, पत्नी के लिए खरीदी गोल्ड चेन बनीं लकी

---विज्ञापन---

पीवी सिंधु की कमाई के सोर्स

अब बात कर लेते हैं पीवी सिंधु की कमाई के सोर्स के बारे में। दरअसल वो बैडमिंटन के अलावा कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। प्लेयर ने 2019 में चीनी स्पोर्ट्स गुड्स कंपनी ली निंग के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था जो 50 करोड़ रुपये का था और 4 साल के लिए था। इसके अलावा वो बैंक ऑफ बड़ौदा, एशियन पेंट्स, मेबेलिन जैसे कई अन्य ब्रांड की एंबेसडर भी हैं।

---विज्ञापन---

महंगी गाड़ी और लग्जरी घर की हैं मालकिन

पीवी सिंधू हैदराबाद के पास हैदराबाद में एक आलीशान घर है। वहीं वो महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास  BMW X5 कार है जिसमें वो सवारी करती हैं। इसके अलावा उनके पास BMW 320D भी है, जो पीवी को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर गिफ्ट की थी और महिंद्रा थार भी है जो आनंद महिंद्रा ने उपहार स्वरूप भेंट की थी।

---विज्ञापन---

 कब और किससे शादी करने जा रहीं पीवी सिंधु

जानकारी के लिए बता दें कि बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु 22 दिसंबर 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनके होने वाले पति का नाम वेंकट दत्ता साईं है जो हैदराबाद के रहने वाले हैं। उनके काम की बात करें तो वो हैदराबाद में पैसा इंटेक्स टेक्नोलॉजीज में कार्यरत हैं। वेंकट दत्ता साई ने फाइनेंस, डेटा साइंस और एसेट मैनेजमेंट में अपनी खास पहचान बनाई है। अब पीवी सिंधू और वेंकट दत्ता साई 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: ‘वोदका’ का शौकीन है ये रोबोट, चलाने के लिए डीजल-पेट्रोल या बैटरी की जरूरत नहीं

---विज्ञापन---

First published on: Dec 03, 2024 11:21 AM

End of Article

About the Author

Hema Sharma

рд╣реЗрдорд╛ рд╢рд░реНрдорд╛ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 7 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдХреЗ рдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдореЗрдВ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВред рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ рд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред рд░рд┐рдкреЛрд░реНрдЯрд┐рдВрдЧ рдХрд╛ рднреА рдЕрдЪреНрдЫрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рд╣реЗрд▓реНрде рд╡реЗрд▓рдиреЗрд╕, рдзрд╛рд░реНрдорд┐рдХ, рдлреАрдЪрд░реНрд╕, рд░рд╛рдЬрдиреАрддрд┐, рдордиреЛрд░рдВрдЬрди рдЖрджрд┐ рдкрд░ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдЕрднреА рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдореЗрдВ рдиреНрдпреВрдЬ рдбреЗрд╕реНрдХ рдкрд░ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВ рдЬреЛ рд╣рд╛рдИрдкрд░ рд▓реЛрдХрд▓, рдиреЗрд╢рдирд▓ рдФрд░ рд░рд┐рдпрд▓ рдЯрд╛рдЗрдо рдкрд░ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХрд░рдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП Email:hema.sharma@bagnetwork.in ЁЯФЧ LinkedIn: www.linkedin.com/in/hema-sharma-7b561427a ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/Hemanainwal?t=LCgOQtIKl_gqHV9kmcJZbA&s=09

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola