---विज्ञापन---

Pushpa The Rule Teaser: शेर ने दो कदम लिया पीछे, जंगल में दिखा पुष्पा राज, अल्लू अर्जुन की एंट्री देख उड़ जाएंगे होश

Pushpa The Rule Teaser: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तौफा दिया है। पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जब पुष्पा 2021 में रिलीज हुई थी तो जबरदस्त बज़ क्रिएट हुआ था। इस फिल्म का अपना अलग फैन बेस बना। जब से इसके दूसरे पार्ट का लेकर […]

---विज्ञापन---

Pushpa The Rule Teaser: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तौफा दिया है। पुष्पा: द रूल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जब पुष्पा 2021 में रिलीज हुई थी तो जबरदस्त बज़ क्रिएट हुआ था। इस फिल्म का अपना अलग फैन बेस बना। जब से इसके दूसरे पार्ट का लेकर अनाउंसमेंट की गई थी लोगों की खुशी दोगुनी हो गई थी। फिल्म की शूटिंग चालू है औ मेकर्स 2023 के आखिर तक इसे रिलीज करना चाहते हैं।

कहां है पुष्पा?

इसके टीजर को देखकर लग रहा है कि एक बार फिर से सिनेमा घरों में पुष्पा राज चलने वाला है। टीजर में देखा जा सकता है कि पुष्पा कही गायब है। सभी की नजरों से दूर जा चुका है। वो कहां गया है ये किसी को पता नहीं लेकिन सभी के दिल में एक उम्मीद है कि पुष्पा जिंदा है। पुष्पा का जिंदा होना ही दुश्मनों के लिए एक बड़ा खतरा है।

---विज्ञापन---

जंगल में शेर के साथ दिखा पुष्पा

पुष्पा के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और बसों में आग लगा रहे हैं। सभी को ये लग रहा है कि पुलिस ने पुष्पा को धोखे से मार दिया है। जंगलों में पुष्पा की तलाश जारी है, लेकिन कोई कुछ अता-पता नहीं मिल रहा। टीवी चैनलों पर डिबेट चल रहे हैं। तभी एक चैनल पर पुष्पा का फुटेज चलता है। इस फुटेज में पहले शेर आता है और दहाड़ता है। फिर शेर पीछे चला जाता है और पुष्पा राज की एंट्री होती है। अल्लू अर्जुन की आंखें चमकती हैं और वह अपना सिग्नेचर स्टाइल करते हैं।

---विज्ञापन---

इस फिल्म के निर्देशक सुकुमार हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के दूसरे पार्ट से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

First published on: Apr 07, 2023 08:07 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola