Pushkar Mela 2024: राजस्थान के अजमेर में पुष्कर मेला शुरू हो चुका है, ये 9 से 15 नवंबर तक चलेगा। यहां देश-विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं, राज्य की संस्कृति और विरासत के प्रतीक इस मेले में ऊंट, भैंस और अन्य जानवर भी बिकते हैं। इस बार मेले में हरियाणा के सिरसा से आया एक भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस भैंसे का नाम ‘अनमोल’ है।
दरअसल, मुर्रा नस्ल के इस भैंसे की कद-काठी और उसकी डाइट जबरदस्त है। बताया जा रहा है कि हर दिन उसके खाने पर करीब 1500 रुपये खर्च होते हैं। वह फल, काजू, बादाम खाता है। अपनी खास नस्ल के अलावा हाई क्वालिटी सीमन के लिए लोग दूरदराज से उसे देखने आ रहे हैं। ऊंचे दाम पर अनमोल के सीमन को खरीदकर ले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे! दिल्ली NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा फायदा
मालिक ने बताया परिवार का सदस्य है ‘भैंसा’
सिरसा के पशुपालक और ‘अनमोल’ के मालिक पलविंदर सिंह ने बताया कि हाल ही में मेरठ के एक पशु मेले में ‘अनमोल’ की कीमत 23 करोड़ रुपये लग चुकी है। पुष्कर में भी उनसे कई लोग इस भैंसे को खरीदने की पेशकश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अनमोल मुर्रा नस्ल का शुद्ध भैंसा है। उसकी उम्र 8 साल है, वह बेहद शुद्व नस्ल का है, इसलिए उसकी कीमत अधिक है, उसके सीमन का यूज कर लोग कई लीटर दूध देने वाली भैस चाहते हैं। उनका कहना था कि अनमोल मारे परिवार की पहचान है, वह हमारे परिवार का हिस्सा है, मेरा भाई है। इसलिए अनमोल को हम कभी नहीं बेचेंगे।
मुर्रा नस्ल का भैंसा है ‘अनमोल’
बता दें इससे पहले मेरठ के एक पशु मेले में एक भैंसे की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये लगाई गई थी। वह भी मुर्रा नस्ल का भैंसा था, बताते हैं कि मुर्रा नस्ल की भैंसे काफी अधिक दूध देती है। ऐसे भैंसों के सीमन की बाजार में हाई डिमांड है, लोग इसे बेचकर भी अच्छी आमदनी करते हैं।
ये भी पढ़ें: छठ पूजा के दौरान जहरीले सांप का सामने देखकर भी चिल मोड़ में रही महिला, वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
4 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines